वो तो मरने को भर्ती होते हैं, हमको क्या लेना देना
हम नेता चाहे देश को लूटें, जनता को क्या लेना देना
पता चलेगा नेता जी जब दौड़ लगाकर हाथ जोड़ कर आओगे
आज नहीं है समय आप पर कल घर घर अलख जगाओगे
तब पूंछेंगे हम हाथ दिखा कर अब क्या लेने देने आये हो
लूट लिया सब देश हमारा क्या अब वापस करने आये हो
जनता का क्या लेना देना अब जनता तुम्हें बतायेगी
जीवन भर तुम याद रखोगे ऐसा सबक सिखाएगी
जाओ पहले सद्कर्म करो तब हमसे तकरार करो
बेटों को सरहद पर भेजो फिर हमसे इसरार करो

Leave a Comment


Notice: ob_end_clean(): Failed to delete buffer. No buffer to delete in /home/desi22/desistatus/view.php on line 331
0