Page - 114

Mohabbat kya karegi

जब नफ़रत भरी है दिल में, तो मोहब्बत क्या करेगी,
जब चाहत है डूब मरने की, तो किस्मत क्या करेगी!
भले ही छूने का आसमाँ, रखता हो हौसला कोई भी,
पर जब काटें गला अपने ही, तो हिम्मत क्या करेगी !
अब सच से मुंह छुपाना तो, बना ली है आदत सब ने,
जब भाती है वनावट सबको, तो असलियत क्या करेगी!
तब तो न किया यक़ीन तुमने, ईश्वर की डगर पर भी,
जबकि दलदल में फंस चुके हो, तो इबादत क्या करेगी!
जाइये भूल अब तो, वो ईमान ओ धरम की बातें ,
जब चलती है दुनिया झूठ से, तो हक़ीक़त क्या करेगी !!!

Tum Ne Chaha Nahi

Tum Ne Chaha Nahi hindi status

तुम ने चाहा ही नहीं हालात बदल सकते थे,
तेरे आाँसू मेरी आँखों से निकल सकते थे

तुम तो ठहरे रहे झील के पानी की तरह
दरिया बनते तो बहुत दूर निकल सकते थे !!!

Wo Bhool Gye Ki

Wo Bhool Gye Ki hindi status

वो भूल गए कि उन्हें हंसाया किसने था,,,
जब वो रूठे थे तो मनाया किसने था

वो कहते हैं वो बहुत अच्छे है शायद,
वो भूल गए कि उन्हें यह बताया किसने था !!!

Bijli to band hai

एक लड़के पर बिजली का तार गिर गया,,,
लड़का तड़प-तड़प कर मरने ही वाला था
कि अचानक उसे याद आया
बिजली तो 2 दिन से बंद है।

वापस उठकर हँसते हुए बोला,
"साला, याद नहीं आता तो मर जाता।" 😀😂

Tabaahi ke raaste

यारो रास्ते तबाही के, ख़ुद बनाते हैं हम,
नफरतों को दिल में, ख़ुद सजाते हैं हम !
सलीके से फंसते हैं दुनिया की चाल में,
अपना ही घर, अपने हाथों जलाते हैं हम !
वक़्त के आगे न चलता किसी का ग़रूर
पड़ती है अपने सर, तो बिलबिलाते हैं हम !
क्यों न रास आती है शराफत की ज़िंदगी,
ज़रा सी मौज आते ही, बदल जाते हैं हम !
न बचा है कुछ भी अपनों के लिए दिल में,
मगर गैरों के आगे, सर को झुकाते हैं हम !
ये भी तो एक पहलू है ज़िन्दगी का "मिश्र",
कि ख़ुद ही लगाते हैं, ख़ुद ही बुझाते हैं हम !!!