Page - 284

Waqt kisi ka intzaar nhi karta

दुख कभी सुख का, इंतज़ार नहीं करता
दर्द कभी मरहम का, इंतज़ार नहीं करता
जो दिया इस #जिंदगी ने प्यार से लेलो
आखिरी #व़क्त किसी का इंतजार नहीं करता

Chirag Tamanna Ka Bujh Gya

वफ़ा पर हमने घर लुटाना था लेकिन,
वफ़ा लौट गयी लुटाने से पहले,
चिराग तमन्ना का जला तो दिया था,
मगर बुझ गया जगमगाने से पहले...

Mujh Mein Khushboo Uski Hai

मुझ में खुशबू बस उसकी है
जैसे की ये #जिंदगी उसकी है
वो कहीं आस-पास है मौजूद
हु-ब-हू हंसी उसकी है
खुद मैं दुखा रहा हूं #दिल अपना
इसमें लेकिन खुशी उसकी है
यानी कोई कमी नहीं है मुझमें
यानी मुझ में कमी उसकी है
क्या मेरे ख्वाब भी मेरे नहीं ?
क्या मेरी नींद भी उसकी है...

Jahan Bus Hum Dono Ho

काश मैं तुम्हारे दिल की बात जान सकता,
जैसा तुमने चाहा है वैसा मैं मान सकता
जहाँ ओर ना कोई हो, बस हम दोनों ही हो,
काश मैं ऐसा एक ढूंढ कही जहां सकता
काश उस जहां में मैं तुम में समां सकता <3

Auron Ki Galtiyan Dhoondte Hain

लोगों को अपनी गलतियों का, अहसास नहीं होता
दूसरों की कमियां ढूढे बिना, समय पास नहीं होता
बस एक दूसरे की कमियां ढूढते रहते हैं हम,
अगर खूबियाँ ढूढते, तो दिलों में खटास नहीं होता..