Page - 291

Guzre Lamhe Wapis Nhi Aate

मेरी चाहतों को, इस कदर ठुकराने वाले
मेरे दर्दे ज़िगर को, हंसी में उड़ाने वाले
पछतायेगा एक दिन अपने किये पे तू,
गुज़रे हुए लम्हें, फिर कभी न आने वाले
मुकद्दर में लिखा है गर जलना हमेशा,
मिल जायेंगे कहीं भी, #दिल जलाने वाले
पता चलेगी तुम्हें मेरी वफ़ा की कीमत,
जब मुंह चुरायेंगे, तुम पे जां लुटाने वाले
साथ नहीं देता वक़्त हमेशा किसी का,
गिरते हैं जमीं पे, आसमां तक जाने वाले

Jeene Ke Liye Sahara

समझने वाले के लिए, ज़रा सा इशारा काफी है
डूबने वाले के लिए, तिनके का सहारा काफी है
दिन तो कट जाता है ज़िंदगी की कश्मकश में,
रात गुज़रने के लिए, यादों का सहारा काफी है
जो डूबने से डरते हैं वो क्यों खेलते हैं सागर से,
उनके लिए तो बस, सागर का किनारा काफी है
जो लिखा है तक़दीर में मिलता वही है,
हमें तो जीने के लिए, ख़ुदा का सहारा काफी है

Hum Girlfriend Nahi Banate

दिल के आशियाने नहीं संजाते,
इश्क में नगमे नहीं गाते.
हमारी एक पसंद से ना टूट जाये हजारों दिल,
तभी तो हम कोई #GirlFriend नहीं बनाते :P

Koi Saath Nahi Jata

कोई नहीं रुकता यहाँ, सब अपनी राह चले जाते हैं
कोई आगे चले जाते हैं, तो कोई पीछे चले जाते हैं
कोई साथ नहीं जाता मरने वाले के,
सब ठिकाने पर छोड़ कर, घर वापस चले जाते हैं

Har Lamha Udas Na Hota

हर बात को यूँ
हँस कर टालने का हुनर
मेरे पास भी होता..
तो आज यूँ मैं हर #लम्हा
#उदास ना होता...