Page - 324

Har Chehra Anjaan Sa

गुनाहों के शहर में, हर चेहरा अनजान सा दिखता है
इंसान की शक्लो सूरत में, इक शैतान सा दिखता है
मुखौटों से नहीं बदलती फितरत आदमी की,
हमें हर कदम उसका, बगुले के ईमान सा दिखता है...

Apno Ko Yaad Karna

हँसना और हँसाना कोशिश है मेरी,,,
हर कोई #खुश रहे, यह चाहत है मेरी...
भले ही मुझे कोई #याद करे या ना करे,,,
लेकिन अपनों को याद करना #आदत है मेरी!

Wo Bewafa Ho Gye Gam Nhi

गले से ग़मों को न लगाएं तो क्या करें
यूं रात दिन आंसू न बहाएं तो क्या करें...
उन्हें अंधेरों से सख्त नफ़रत है दोस्तों,
अगर #दिल अपना न जलाएं तो क्या करें...
जुर्म किया है कि #मोहब्बत कर बैठे हम,
अगर उसे दिल से न निभाएं तो क्या करें...
हमें #गम नहीं कि वो #बेवफा हो गए,
अगर हम भी वफ़ा न निभाएं तो क्या करें...

Guzra Waqt wapis nahi aata

गुज़र गया जो वक़्त, उसे फिर मुड़ते नहीं देखा
टूट गए जो #प्यार के रिश्ते, फिर जुड़ते नहीं देखा
फूलों को घेरे काँटों से तितली को कोई गिला नहीं,
पर उसको सूखे फूलों पर, कभी उडते नहीं देखा
गैरों ने जो घाव दिए शायद मिट जाएँ इक दिन,
पर अपनों ने जो ज़ख्म दिए, कभी भरते नहीं देखा
लोगों ने कितना वैभव पाया है इस दुनिया से,
पर ज्यादा पाने की तृष्णा को, कभी मरते नहीं देखा...

Dosti par naaz hai

आपकी दोस्ती हमारे सुरों का साज हैं
आप जैसे दोस्तों पर हमें नाज हैं...
चाहे कुछ भी हो #जिदंगी में
#दोस्ती कल भी वैसी ही रहेगी जैसी आज है <3