Page - 98

Kirdaar nahin badalte

चेहरे बदल जाते हैं, मगर किरदार नहीं बदलते,
कितना भी करें ढोंग, मगर #अंदाज़ नहीं बदलते !

जो आता है चमकाता है पहले अपनी किस्मत,
अफ़सोस, कि जनता के, दिन रात नहीं बदलते !

कुर्सी भी बड़ी अजीब है भुला देती है सब वादे,
होती हैं नूरा कुश्तियां, मगर हालात नहीं बदलते !

मुडना है बेचारी भेड़ को ही चाहे कोई भी मूंडे,
बस हाथ बदल जाते हैं, पर हथियार नहीं बदलते !

फ़र्क नहीं पड़ता उनके जाने या इनके आने से,
होते हैं तमाशे रोज़ ही, मगर आसार नहीं बदलते !

न बदली है न बदलेगी अपनी तो तक़दीर "मिश्र"
बदल जाते हैं राजे, पर सिपहसालार नहीं बदलते !!!

Promise Todna Nahi

Promise Todna Nahi hindi status

किसी का हाथ थाम के छोड़ना नहीं,
#Promise किसी से कर के तोडना नहीं
कोई अगर तोड़ दे #दिल आपका,
तो हाथ पैर तोड़े बिना छोड़ना नहीं  😀😜 !!!

Recharge Mat Kra Dena

#इश्क़ में दौलत सारी ना लुटा देना,
मम्मी पापा के अरमान ख़ाक में ना मिला देना,

घर से मिले हैं पैसे सब्ज़ी लाने के लिए बेटा,
बाजार जाकर किसी का रिचार्ज मत करा देना ! 😀😜

Keemat Muskurane Ki

तू रूठा रूठा सा लगता है,
कोई #तरकीब बता मनाने की,
मैं #ज़िन्दगी गिरवी रख दूंगा,
तू क़ीमत बता मुस्कुराने की !!!

Shayari Sunaya Karo

लड़का: जान कभी तुम भी
#शायरी सुना दिया करो!

लड़की: तुम क्या जानो #बाबू किस तरह
मैं #प्यार के सपने सजा रही हूँ 😍

बाद में बात करती हूँ
अभी झाड़ू पौंछा लगा रही हूँ !!! 😀😝