एक बैंक कर्मचारी ने
अपनी पत्नी को आधी रात को
जैसे ही टच किया.
पत्नि ने गुस्से से पति का हाथ हटाया,
और चिल्ला कर बोली ….
.
.
.
.
.
.
आप के इस महीने के चार ट्रांजेक्शन हो गये हैं,
अब हर बार 150 रूपये लगेंगे 😀😝
तेरे सब्र का नतीजा भी, ज़रूर निकलेगा !
मुश्किलों से बाहर भी तू, ज़रूर निकलेगा !
न सोच कि हैं दुनिया में सिर्फ दगाबाज़,
यहाँ कोई तो ईमानदार, ज़रूर निकलेगा !
मुस्कराते चेहरों से अंदाज़ा मत लगाइये,
दिल उनका भी ग़मों से, मजबूर निकलेगा !
न रहेंगी हमेशा ये आफतों की काली रातें,
यक़ीनन सूरज वक़्त पर, ज़रूर निकलेगा !
मतलबी यार से मदद की आस क्या कीजे,
वो तो ज़रुरत पर हमेशा, मजबूर निकलेगा !
जो पढ़ाते हैं जहां को #मोहब्बत का सबक,
झाँक कर देखो दिल, चकनाचूर निकलेगा !!!
जर्जर है बुनियाद, तो रंग कराने से क्या होगा,
बेज़ार है गर दिल, तो मुस्कराने से क्या होगा ! #ज़िंदगी बिता दी पर न आयी दुनियादारी हमें,
अब बूढ़े तोते को, क़ुरान पढ़ाने से क्या होगा !
बहता है जिस दिल में नफ़रतों का लावा यारो,
भला उसे हर्फ़-ए-मोहब्बत, पढ़ाने से क्या होगा !
अपने कर्मों को सुधारे वो तब तो कोई बात बने,
वर्ना उसके कुकर्मों पे, पर्दा गिराने से क्या होगा !
लिखा है जो #नसीब में, कौन टाल सकता है,
पर मरने से पहले, कफ़न मंगाने से क्या होगा !!!