Page - 194

Dushman Yaar Ho Gye

जो कभी दुश्मन थे, अब वो उनके यार हो गए,
हर मुश्किल में दिया साथ, हम बेकार हो गए !
कभी खाते थे वो कसमें हमारे नाम की दोस्तो,
मगर उनके लिए अब हम, गुज़री बहार हो गए !
कभी होती थी गुफ़्तगू हमारे अंदाज़ की दोस्तो,
हम वही हैं मगर, उनके लिए अब गंवार हो गए !
मतलब से बनते बिगड़ते हैं ये रिश्ते अब ज़नाब,
अब रिश्ते भला रिश्ते कहाँ, बस व्यापार हो गए !
मुकद्दर भी कैसे बदलता है अपनी करवटें दोस्त,
कि कल तक थे मददगार, अब गुनहगार हो गए !

Waqt ka sath badal gya

पहले दो लोग झगडते थे,
तो तीसरा छूडवाने जाता था…
आजकल तीसरा विडीओ बनाने लगता है !!! :D
वक्त के साथ सब बदल जाता है,
पुराने ज़माने में जिसे . ठेंगा कहते थे,
वो आज #LIKE कहलाता है ... :D :P

Dard sunane nahi jata

मैं किसी के दर पर, सर झुकाने नहीं जाता !
मैं महफिलों में, अपना दर्द सुनाने नहीं जाता !
लेते हैं मज़े लोग औरों के बदहाल पर दोस्तो,
मैं किसी को, अपने ज़ख्म दिखाने नहीं जाता !

Chup Rehna Kamjori Nahi

मेरी चुप को, मेरी कमज़ोरी मत समझ लेना,
तुम अपने खयालात को, सच मत समझ लेना !
मैं सुनता हूं सभी की बात को दिल लगा कर,
जवाब न देपाना, मेरी मज़बूरी मत समझ लेना !
ये तो मेरी शराफत है कि सहता हूँ हर सितम,
मेरी इस आदत से, मुझे कायर मत समझ लेना !
मेरा तो ये उसूल है कि बात की जड़ समझूँ,
मेरे खयालात पर, मुझे पागल मत समझ लेना !
सिर्फ बातों के युद्ध में देखी हैं बर्बादियाँ मैंने,
मेरी इस बात को यारो, बे बात मत समझ लेना !
शब्दों की चोट तन पै नहीं दिल पै घाव करती है,
इस फ़लसफे को, कोरी बकबास मत समझ लेना !

Chain Gifted to Wife

दोस्त – तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला,
पप्पू– साले तेरे कहने पर
उसे चैन गिफ्ट की थी, इसीलिए निकाला।
दोस्त – चांदी की थी क्या ?
पप्पू– नहीं साइकिल की :P