Page - 360

Muskurata Hun Dunia Ki Khatir

मतलबी ज़माने से, बहुत बेज़ार है मेरा दिल
किसी की चाहतों का, तलबगार है मेरा दिल
मुस्कराता हूँ सिर्फ दुनिया की खातिर मैं,
वर्ना ग़म के अंधेरों में, गिरफ़्तार है मेरा दिल <3

Kaam aaye to Jaan le jao

तुम मेरी रातें मेरी सुबहो शाम ले जाओ
जो कुछ है घर में सब सामान ले जाओ
तुम नहीं तो क्या करूँगा इन चीज़ों का
चाहो तो अपने खत ओ #पैगाम ले जाओ
मेरे अहसास भटकते हैं घर में तो क्या
हो सके तो उन्हें भी तुम बेदाम ले जाओ
कैसे जाने दूँ मैं तुम्हें खाली हाथ घर से
गर तुम्हारे काम आये तो जान ले जाओ...

Unki yaad aati chali gai

उनकी चाहतें दिल में समाती चली गयीं
वक़्त की आंधियाँ करीब आती चली गयीं
जब गुलशन में फूलों को मुस्कराते देखा
यादें जो आईं उनकी तो आती चली गयीं
सोचा न था कि ये दिन भी आयेगा कभी
मेरी वीरान रातें मुश्किलें बढ़ाती चली गयीं
क्या अजीब बला हैं ज़िंदगी की राहें यारो
मैं थकता रहा मगर वो दौड़ाती चली गयीं...

Muskura Ke Jeeo Dosto

खिंची चली आती हैं तितलियाँ, फूलों के क़रीब
भंवरे भी छेड़ते हैं अपनी तान, फूलों के क़रीब
भला कोंन जाता है कांटों की चुभन सहने को,
उनसे बच कर निकल जाना ही, होता है मुफीद
मुस्कराते चेहरों पर दीवानी हो जाती है दुनिया,
कोंन झांकता है भला, रोते हुए चेहरों के क़रीब
जीना है तो क्यों न मुस्करा के जीओ दोस्तो,
हो जायेगा मुरीद वो भी, जिसको कहते हो रक़ीब...

ishq karne chala hai

#इश्क करने चला है
तो कुछ अदब भी सीख लेना,
ए दोस्त
इसमें हँसते साथ है
पर रोना अकेले ही पड़ता है...