यारो आदमी को गुरूर में, जमीं नहीं दिखती !
किसी भी और की आँखों में, नमी नहीं दिखती !
औरों में तो दिखती हैं कमियां हज़ार उसको,
मगर उसे खुद के वजूद में, कमी नहीं दिखती !
रहता है अपनी खुशियों के जश्न में ग़ाफ़िल वो,
उसको तो किसी के दिल में, ग़मी नहीं दिखती !
दिखती हैं बुराइयां उसको तो सच्ची बातों में भी,
मगर अपनी जुबां के तीरों में, अनी नहीं दिखती !
पढ़ाते हैं "मिश्र" औरों को सदा ही पाठ नरमी का,
पर खुद को अपने मिज़ाज़ में, गरमी नहीं दिखती !
Status sent by: S S Mishra Hindi Shayari Status
मंदिरो मे सब कुछ तो स्त्रियो के नाम पर होता है 😬
जैसे
आरती
वंदना
साधना
पूजा
ज्योति
अर्चना
पुष्पांजलि
और पुरुष के नाम पर क्या होता है 🤔 ???
केवल …
घंटा🔔🔔
और उस बेचारे को
हर कोई बजा के चला जाता है
बेचारे आदमी 😝
Status sent by: Rahul Hindi Funny Status
कितने भी लोग बैंकों का पैसा
लेकर #भारत से भाग जाएं
हमें #टेशंन 😱 लेने की जरूरत नही
लक्ष्मी धन वर्षा यंत्र
अभी भी आस्था चैनल वालों के पास ही है 😀😂
Status sent by: Vehlad Hindi Funny Status
मत खोइए सिर्फ ख़्वाबों में, कुछ कर के तो देखिये
यारो मुकद्दर की बात छोडो, कुछ हट के तो देखिये
किनारे पे खड़े हो कर तो दिखती हैं सिर्फ लहरें ही,
पाना है अगर सागर से, तो उसमें उतर के तो देखिये
आखिर जमाने से डर कर तुम जाओगे किधर दोस्त,
गर बदला है जमाना, तो खुद को बदल के तो देखिये
फैला है दुनिया में मुफलिसी का आलम हर जगह पे,
किसी मजलूम के दर्दों को, ज़रा समझ के तो देखिये
दुनिया इतनी ही नहीं जितनी कि तुम्हें दिखती है,
समझना है अगर इसको, तो आगे बढ़ के तो देखिये
Status sent by: S S Mishra Hindi Shayari Status
डाइटिंग टिप
ऐसी चीज़ों से दूर रहें
जो आपको मोटा बनाती हों 😱
जैसे कि वज़न तौलने की मशीन,
शीशा तस्वीरें और पतले दोस्त 😜😂
Status sent by: Rahul Hindi Funny Status