Khamoshi Se Darr Lagta Hai
Uski Khamoshi Se Mujhe Darr Lagta Hai
Door Na Ho Jaye Aisa Kyon Lagta Hai...
Duniya Se Use Cheen Lene Ka Haunsla To Hai Mujh Mein,,,
Lekin Wo Saath Na Dega Aisa Kyon Lagta Hai !!!
Uski Khamoshi Se Mujhe Darr Lagta Hai
Door Na Ho Jaye Aisa Kyon Lagta Hai...
Duniya Se Use Cheen Lene Ka Haunsla To Hai Mujh Mein,,,
Lekin Wo Saath Na Dega Aisa Kyon Lagta Hai !!!
दुश्मन हूँ तेरा, तो दिल जलाने के लिये मिल
तू एक बार फिर से, मुझे रुलाने के लिये मिल
अरे कुछ तो कद्र कर मेरे #प्यार की ज़ालिम,
झूठा ही सही, दुनिया को दिखाने के लिये मिल
किस किस से छुपाएँ अपने दिल के ज़ख्म,
मरहम न सही, तो नमक लगाने के लिये मिल
ज़िंदगी भर मैं ही मनुहार करता रहा तेरी,
अगर प्यार नहीं तो, मुझे सताने के लिये मिल
नादान दिल देखता है सिर्फ तेरे ही ख़्वाब,
उस नादान को, फिर सबक सिखाने के लिये मिल
जानता हूँ लम्बी है मजबूरियों की फेहरिस्त,
तू अपनी मज़बूरियां फिर से बताने के लिये मिल
ज़िंदगी की गाड़ी तो न चल सकी साथ तेरे
कम से कम, दो पल तो साथ बिताने के लिये मिल...
गर हवा में उड़ना है तो हवाओं का रुख देखो
खुशियों को देखना है तो दुनिया के दुख देखो
गर अर्थ समझना है असल ज़िंदगी का दोस्तो
तो चमकती रोशनी नहीं अंधेरों में डूब कर देखो
अपने लिये तो दुनिया जी लेती है,
कभी अपनी ज़िंदगी औरों के लिये जी कर देखो
दिल के आंसू आँखों में दिखाई नहीं देते
कुछ दर्द हैं जो चेहरे पै दिखाई नहीं देते
मुस्कराते चेहरों पर मत जाइये जनाब
दिलों में भरे तूफान हमें दिखाई नहीं देते