Page - 120

Thokar zindagi badal deti hai

छोटी सी एक भूल, ज़िंदगी के हालात बदल देती है
प्यारी सी मुस्कान, ग़मों को खुशी में बदल देती है
ठोकर लगने से परेशान क्यों होते हो ?
कभी कभी एक ठोकर, ज़िंदगी की राह बदल देती है

Khushi bantne se milti hai

खुशियाँ बटोरने से नहीं, उन्हें बांटने से मिलती हैं
दौलत की खुशी रखने से नहीं, खर्चने से मिलती है
खुशियों बाज़ार में नहीं मिलतीं दोस्तो,
खुशियाँ तो गैरों को भी, अपना बनाने से मिलती हैं

Zara Sambhal Kar Chaliye

आज वक़्त अच्छा है, तो ज़रा सा संभल कर चलिये
बुरा वक़्त भी आ सकता है, ये बात मान कर चलिये
जब मुश्किलों के अंधरे लगें घेरने तब के लिये,
दौलत की रोशनी व अपनों का साया, बचा कर चलिये
वक़्त कब बदल जाये किसको क्या पता यारो,
कल के सफ़र के लिये भी, आज राहें बना कर चलिये
न करो आज ऐसा जो कल को बिगाड़ दे ,
चाहिये सुकून कल, तो आज दुनिया से बना कर चलिये

Sabke Dil Mein Aise Raho

रहो सब के ‪#‎दिल‬ में ऐसे कि
जो भी मिले तुम्हें अपना समझे,
बनाओ सबसे रिश्ता ऐसा कि
जो भी मिले, फिर से मिलने को तरसे,,,
‪#‎दोस्त‬ तो मिल जायेगें लाखों
इस दुनिया में मगर,
निभाओ ‪#‎दोस्ती‬ ऐसी कि लोग तुम्हें
दोस्त नहीं अपना मुकद्दर समझें.....

Bhagwan Bhi Sochta Hoga

अलग अपना घर बसा कर क्या मिला हमको
रिश्तों को अकारण तोड़ कर क्या मिला हमको
कभी कितना विशाल था अपने घर का आंगन
पर टुकड़ों में उसको बांट कर क्या मिला हमको
मुस्कराते थे कभी कितने फूल मन उपवन में
पर खुद ही उसे बरबाद कर क्या मिला हमको
सबसे अलग दिखने की चाहत का क्या कहिये
पर खुद को यूं मशहूर कर क्या मिला हमको
सोचता होगा भगवान भी सर पकड़ कर,
कि इस इंसान को बना कर क्या मिला हमको ?