किसी की जान, किसी का ऐतबार थे हम भी,
यारो कितने ही दिलों का, क़रार थे हम भी !
झेला है मुश्किलों का दौर भी हमने जमकर,
फिर भी मोहब्बतों के, तलबगार थे हम भी !
दिल की बेताबियाँ बेचैनियां देती थीं गवाही,
कि किसी की चाहतों में, गिरफ़्तार थे हम भी !
बेमियाद सफर का अंजाम कुछ न था चाहे,
मगर मंज़िल की तलाश में, बेक़रार थे हम भी !
कहाँ से कहाँ पहुंचा दिया रहमतों ने उनकी,
कितनों की कद्रदानी के, कर्ज़दार थे हम भी !
अच्छा है कि खुल गयी असलियत अपनों की,
वरना तो कभी दिल से, तरफदार थे हम भी !!!
अंग्रेज को मच्छर काट रहे थे,
उसने सारी लाइट बंद कर दी,
तभी कमरे में #जुगनू आया।
अंग्रेज: ओ माई गॉड, #इंडिया का मच्छर साला
टोर्च लेकर ढूंढ रहा है !!! 🤔😛