ज़िंदगी तो बेसुरा, एक राग बन गयी,
जीने की तमन्ना, अब राख बन गयी !
हम हम न रहे तुम तुम न रहे दोस्त,
वो अधूरी दास्तां, बस याद बन गयी ! #मोहब्बत के चराग बुझ चुके कब के,
वो चाहत अंधेरों की, सौगात बन गयी !
न आएँगी बहारें अब लौट कर कभी,
ज़िन्दगी सूखा हुआ सा, पात बन गयी !
मांगेंगे लोग तो क्या जवाब दोगे दोस्त,
क्यों अच्छी भली बात, बेबात बन गयी !!!
डिअर #अम्बानी जी ,
फ्री में सिम दे दिया
1500 में #मोबाइल दे रहे हो
1000-2000 लेके सब लड़कों को
एक एक ☝GF दिलाय दो...
कसम गंगा मैया की
अगला #PM तुमको ही बना देंगे :D :P
राख हूँ मैं बेशक मगर, फ़ितरत अभी बाक़ी है,
दिखा सकता हूँ जलवे, हिम्मत अभी बाक़ी है!
न समझो कि मैं डर गया दुनिया के अंधेरों से,
यारो चराग़ों के बुझने में, वक़्त अभी बाक़ी है!
न करना किसी से ज़िक्र मेरे बिगड़े हालात का,
दुनिया की नज़र में मेरी, इज़्ज़त अभी बाक़ी है !
न बदली है न बदलूंगा मैं अपनी फ़ितरत यारो,
मेरे दिल के हर कोने में, मोहब्बत अभी बाक़ी है !
सिरफिरा हूँ दोस्तो कि ढूढ़ता हूँ पत्थरों में जान,
उन्हें भी दोस्त बनाने की, हसरत अभी बाक़ी है !!!
बड़ी बहु #BSNL
शांत स्वभाव - हमेशा घूंघट ओढ़े रहती थी।
No Network Problem
बाद में दूसरी बहुएं आईं ,
सुंदर लालपरी सी #Airtel
कुछ ही सैकेंड में सारे काम।
Modern बहु# Idea आई ।
जो दुनिया बदल देती थी।
गोरी-चिट्टी विदेशी मेम #Vodafone भी आई बहु बनकर।
जैसे-तैसे सब अपने अपने
पत्नी धर्म निभा रही थीं।
कहां से ये लटके झटके दिखाती
बलखाती सबके होश उड़ाती
छप्पन छुरी Jio आ गई।
जो सौतन बनकर
सारी बहुओं का जीना हराम कर रही हैं|
ख़ुशी न दे सको,तो रुलाओ मत यारो,
गुनाहों को अपने, छुपाओ मत यारो !
ये जो दुनिया है सब जानती है दोस्त,
उसे झूठी कहानी, सुनाओ मत यारो !
देख लो झाँक कर अपना गिरेवां भी,
मुजरिम औरों को, बनाओ मत यारो !
गुनाहों की सजा तो मिल कर रहेगी,
इसे कोई साजिश, बताओ मत यारो !
न देखा चल के कभी सीधी डगर पर,
फिर राहों को दोषी, बताओ मत यारो !
ये दौलत का नशा मुबारक़ हो दोस्त,
पर गरीबों पे रुतबा,जमाओ मत यारो !