Page - 198

Kaisa Muqaddar Bna Diya

पूछूँगा विधाता से मैं, कि ये कैसा मुकद्दर बना दिया,
न बचा था ठौर कोई, जो आँखों को समंदर बना दिया !
सारी ज़िंदगी गुज़र गयी यूं ही अपनों के आगे झुकते,
क्या बिगाड़ा था उसका, जो इतना कमतर बना दिया !
दर्द औरों का देख कर खुशियां भुला दीं मैंने अपनी,
मगर मेरे लिए हर #दिल, उसने क्यों पत्थर बना दिया !
जिसे भी समझा कुछ अपना चला गया देकर धोखा,
क्यों ज़िन्दगी को उसने, बोझिल इस कदर बना दिया !
अगर और भी सितम थे झोली में उसकी वो भी दे देता,
भुगत लेता उनको भी, अब तो दिल बेअसर बना दिया !
नहीं हूँ मैं अकेला जाने कितनों के ये जज़्बात हैं यारो,
कि उसने #ज़िंदगी तो दे दी, पर जीना बदतर बना दिया !

Jiada Khushi Aur Gam

हद से ज्यादा खुशी और
हद से ज्यादा गम किसी को मत बताओ ॥
जिन्दगी में लोग हद से ज्यादा  खुशी पर “नजर”
और हद से ज्यादा  गम पर “नमक” जरूर लगाते हैं

Grow Trees & Impress GirlFriend

चाकू से पेड़ पर जानू का नाम
गोदने से अच्छा है
कि एक पेड़ अपनी जानू के
घर के सामने लगाया जाए


और रोज पानी देने के बहाने उसे देख भी आए :D :P

Europe Ghoomne Ke Sapne

कुंडलियो का मिलान कर के,
पंडित जी बोले :- बधाई हो,
कुंडली तो ऐसे मिली है,
जैसे श्री राम और सीता जी की मिली थी |||
.
.
इतना सुनते ही लड़की बोली :-
माँ, मैं इस लड़के से शादी नहीं करूंगी,
.
मैंने तो यूरोप घूमने के सपने देखे हैं ,
वन-वन भटकने के नहीं !!!

Kuch Logon Ki Aadat

कुछ लोगों को, बस कमियां गिनने की आदत होती है,
दूसरों के घर में, झाँक कर निकलने की आदत होती है !
ख़ुदाया भले ही न आता जाता हो उनको कुछ भी मगर,
खुद को हर फन में, माहिर समझने की आदत होती है !
कोंन है दुनिया में जो न जानता ऐसे लोगों की फितरतें,
फिर भी उन्हें जाने क्यों, सुर्ख़रू बनने की आदत होती है !
बच के ही रहने में कुशल है ऐसे कुशल लोगों से दोस्त,
उन्हें बिना मांगे ही, मशवरा देते रहने की आदत होती है !