Tumne Pee Rakhi Hai
दूसरे देशों में लोग कहते है :-
घर जाओ, तुमने पी रखी है।
हमारे देश में कहते हैं:-
"अबे घर मत जा,
तूने पी रखी है।"
दूसरे देशों में लोग कहते है :-
घर जाओ, तुमने पी रखी है।
हमारे देश में कहते हैं:-
"अबे घर मत जा,
तूने पी रखी है।"
नज़रों की चाहत है, कि जी भर के दीदार करें
और #दिल चाहता है, कि जी भर के प्यार करें
मगर कैसे समझाएं इन दो दिवानों को हम,
कि #नसीब में लिखा है, कि बस इन्तज़ार करें
लौट कर आ भी सकते हैं खोने वाले, मगर
जो हो गया #बेवफा, उस पे क्यों दिल निसार करें
वो तो पागल हैं जो बेगानों में अपना ढूंढते हैं,
बेहतर यही है, कि हम तक़दीर पर ऐतबार करें...
अगर हाथ थामा है, तो निभाएंगे हम
तुम खुश हो, तो खुश नज़र आएंगे हम
ज़रुरत हो तो याद कर लेना कभी भी,
शोलों पर भी, चल कर चले आएंगे हम
मेरी ज़िन्दगी है तेरी खुशियों के लिए,
तेरे दामन में, सितारों को बिछायेंगे हम
#मोहब्बत में इम्तिहान नहीं लिया जाता,
गर ज़िद है ये तेरी, तो कर दिखाएंगे हम
जान पर अब सिर्फ उनका हक़ है ,
कभी मांग लें बेशक, दे कर दिखाएंगे हम...
हमारे तो ग़मों का, हर सबब भी वो हैं
हमारी मोहब्बत का, मज़हब भी वो हैं
कितने ही ज़ख्म देलें कोई गिला नहीं,
क्योंकि मेरे तो जीने का, सबब भी वो हैं
दर्द देते हैं तो दें ये तो हैं उनकी मर्ज़ी,
यारो हमारे हर दर्द की, मरहम भी वो हैं
कैसे छोड़ दूँ ज़रा तुम्हीं बता दो,
मेरे जीवन के सुरों की, सरगम भी वो हैं <3
जो बदनाम थे कल तक, आज वो सुखनवर हो गए
जो थे कल तक बाहर, आज दिलों के अंदर हो गए
हम तो आज भी एक कतरा हैं रुके हुए पानी का,
पर लोग देखते ही देखते, कतरे से समंदर हो गए...