Page - 106

Ek Din Sambhal Jaunga Main

मेरी तक़दीर में जलना है तो जल जाऊँगा मैं,,,
तेरा #वादा तो नहीं हूँ जो कि बदल जाऊँगा मैं...

मुझको ना समझाओ मेरी #जिंदगी के असूल यारों...
एक दिन खुद ही ठोकर खा के संभल जाऊँगा मैं..!!!

Apne dukh auron ko kya unana

अपने दुखड़े, ओरों को सुनाने से क्या मिलेगा
अपने ज़ख्म, ओरों को दिखाने से क्या मिलेगा
ज़रा से लम्हें बस बचे हैं इस ज़िंदगी के यारो,
आखिर उन्हें, रो-रो कर गंवाने से क्या मिलेगा
कोई किसी के गम नहीं बांटता आज कल यहां,
आखिर तुम्हें, यूं फज़ीहत कराने से क्या मिलेगा
जो बोया है काटना पड़ेगा खुद को ही आखिर,
किसी ओर पर, तोहमत लगाने से क्या मिलेगा....

Laut aayo apni dunia mein

लौट जाओ अपनी दुनिया में, जहाँ सब कुछ तुम्हारा है
जो दिख रहा है तुझको आगे, एक छलावा है शरारा है
जल जायेंगे तेरे अरमान भी मिट जायेगा तू भी यारा
इन गंदगी की राहों में, न कोई हमारा है न तुम्हारा है
गुनाहों के समंदर में गर घुस गये इक बार भी तुम,
भटक कर रह जाओगे उसमें, न कोई उसका किनारा है...

Bhagwaan ko kya bna diya

किसी ने मिट्टी का बना दिया
किसी ने पत्थर का बना दिया
मैंने तो जान बख्शी थी सबको
पर सबने मुझे बेजान बना दिया
वाह रे #इंसान अज़ब है तेरी लीला
मुझे तूने क्या से क्या बना दिया
बिकने लगा हूँ बाजार में अब तो
तूने मुझे बिकाऊ माल बना दिया
दिलों में रखने की न थी गुंजाइश
तो अलग से मेरा घर बना दिया....

Kis Par Karein Aitbaar Hum

कैसे करें ऐतबार हम, भला गैरों की जात पर
जब होते हैं खुश अपने ही, अपनों की मात पर
सबसे पहले पूछते हैं खैरियत वो ही अक्सर,
जो छुप के घात करते हैं, बस ज़रा सी बात पर...