Page - 111

Musafir kabhi wapis nahi aate

उनकी नज़रों में मिट्टी के घर नहीं आते
रहने वालों के उन्हें हाल नज़र नहीं आते
खुशी के आंसू ज़रा बचा कर रखना यारो
गमों के तूफान कभी कह कर नहीं आते
बड़े ही बे रहम होते हैं ये गुज़रे हुए लम्हें
बीते एक बार तो फिर लौट कर नहीं आते
मुसाफिरों के लिये दिल बेचैन क्या करिये
चल पड़ते हैं आगे फिर मुड़ कर नहीं आते...

Mohabbat Tamasha Na Ban Jaye

Tamasha Na Ban Jaye Meri Mohabbat Kahi,
Iss Liye Apne Dard Ka Izhaar Nahi Karta,
Jo Kuch Mila Hai Usse Mein Khush Hoon,
Tere Liye Khuda Se Takraar Nahi Karta,
Par Kuch To Baat Hai Teri Fitrat Mein Zalim,
Warna Tujhe Chahne Ki Khata Baar Baar Nahi Karta!!

Is Dunia Mein Sab Bikta Hai

दुनिया के बाज़ार में, सब सामान बिकता है
किसी का नाम, तो किसी का मान बिकता है
कोंन कहता है कि मंहगी हो गयी हैं चीज़ें,
जितना चाहो खरीदो, सस्ते में ईमान बिकता है...
 

Log Mukhote Laga Kar

उन्हें फिर से आजमाने को जी करता है
उनसे फिर दिल लगाने को जी करता है
दुनिया के रंगों से हमारा जी भर गया
अब अपना रंग जमाने को जी करता है
हमको फिर फिर याद आती हैं बातें वही
जिनको #दिल से भगाने को जी करता है
कैसे कैसे लोग आते हैं मुखौटे लगा कर
उनकी असलियत बताने को जी करता है...

Hamesha Jhuk Kar Raho

क्या बिगड़ जाता तेरा, गर झुक के रहा होता
दिल को न छूती बात, गर हंस के कहा होता
#दोस्त तेरी बनी बात ऐसे न बिगड़ती अगर,
तू यूं ही झूठी शान में, न अकड के रहा होता
गर न बुनता जाल तू अपनी फितरतों का,
तो आज खुद ही उसमें, न जकड के फंसा होता...