Page - 113

Dil ko bhatakne nahi dete

हम आँखों से अश्क ढलने नहीं देते
अरमान दिल से निकलने नहीं देते
दिल भले ही तडपता रहे रात दिन,
फिर भी हम उसे भटकने नहीं देते
अपनों की बात क्या है हमतो यारो,
गैर को भी दिल से निकलने नहीं देते
यादों के अंधेरों में गुम रहते हैं हम,
उनके साये हमें चैन से रहने नहीं देते
सोचता हूँ कि भला कैसे बढ़ूंगा आगे,
उनके बिछाये कांटे मुझे चलने नहीं देते...

Rishte khatam sirf saanson se

Kuch faisle sirf aankhon se hote hain,,,
‪#‎Dil‬ ke faisle to baaton se hote hain...

Koi lakh bhulane ki koshish kare !!!
par kuch rishte khatam sirf saanson se hote hain....

Hum Bhi Piya Karte The

Peene Pilane Ki Kya Baat Karte Ho,,,
Kabhi Hum Bhi Piya Karte The....

Jitni Tum Jaam Mein Liye Baithe Ho,,,
Utni Hum Paimane Mein Chod Diya Karte The....

Sabhi khwaab poore nahi hote

इंसान के सभी ख़्वाब, कभी पूरे नहीं हुआ करते
आज जैसे हालात हैं, वो हमेशा नहीं हुआ करते
खुदा के ढंग भी बड़े ही अजीब होते हैं,
जब दांत होते हैं, चबाने को चने नहीं हुआ करते
कुछ सवाल होते हैं कि पूंछना मुश्किल है,
कुछ सवाल होते हैं जिनके जवाब नहीं हुआ करते
नहीं है ज़रूरी कि चाहतें पूरी हों सब की,
आदमी के अरमान, कभी खत्म नहीं हुआ करते
दुनिया के लोग बड़े ही दिल फरेब हैं दोस्त,
सामने से दिखते हैं जैसे, वो वैसे नही हुआ करते...

Muskarate raho aap hamesha

मुस्कराते रहें आप, हज़ारों ग़मों के होते हुए
जैसे हँसता गुलाब, हज़ारों कांटों के होते हुए
जगमगाओ दुनिया में कुछ इस तरह दोस्त,
जैसे आसमान में चाँद, सितारों के होते हुए...