Page - 13

Rishta judne laga hai

जाने कोंन सा रिश्ता, उनसे जुड़ने लगा है !
हर कदम उनकी तरफ, क्यों मुड़ने लगा है !

उधर की हवाओं में क्या तासीर है ऐसी कि,
ये ठहरा हुआ दिल भी, अब उछलने लगा है !

इस बदरंग सी ज़िंदगी में भर रहे हैं रंग कैसे,
फिर से तमन्नाओं का बादल, उमड़ने लगा है!

मोहब्बत कुछ और है तो फिर ये क्या है यारो,
क्यों कर धड़कनों का धीरज, उखड़ने लगा है !

यूं भी गुज़री है ज़िंदगी आँधियों के बीच "मिश्र",
किसी अन्जान से डर से, दिल दहलने लगा है!

Upar wale ki jarurat

आँसू ना होते तो
आँखें इतनी खूबसूरत ना होती
दर्द ना होता तो
ख़ुशी की कीमत ना होती
अगर मिल जाता सब कुछ
केवल चाहने से ही
तो दुनिया में ऊपर वाले की
जरुरत ना होती....

Mohabbat Nibhaye To

कोई हमारी तरह चाहे तो बता देना
कोई हमारी तरह सताए तो बता देना
अरे #मोहब्बत तो कोई भी कर लेगा
कोई हमारी तरह निभाए तो बता देना

Bas imaan reh gya

सब कुछ तो लुट गया, बस ईमान रह गया
बदनाम हो कर भी, थोड़ा सा नाम रह गया

लोगों की ढपलियों पे बजते रहे राग उनके,
पर मैं था कि अपने राग से, अंजान रह गया

हुआ करती थीं कभी महफ़िलें रंगीन हमसे,
पर अब तो उन्हीं हाथों में, टूटा जाम रह गया

क्या मिलेगा खोजने से इस खाली से दिल में,
अब तो बिखर के टुकड़ों में, बेजान रह गया

मैं तो आया था दुनिया में मोहब्बत के वास्ते,
पर नफरतों के चलते, बस अरमान रह गया

न मिलेगा अब तो ढूढ़ने से कोई शरीफज़ादा,
अब तो शातिरों की बस्ती में, बदनाम रह गया

क्यों लिए फिरते हो 'मिश्र'अपने नाम का तुर्रा,
वो तो दुनिया के बाजार में, अब बेदाम रह गया

Ishq Aag Ka Dariya

कुछ लोग सितम करने को तैयार बैठे हैं,
कुछ लोग हम पर #दिल हार बैठे हैं,
इश्क़ को आग का दरिया ही समझ लीजिये,
कुछ इस पार तो कुछ उस पार बैठे हैं