Dost hain aapke koi Saaya nahi
Yaad na karoge to stayenge,
ruthoge to manayenge
Dost hain aapke koi saaya nahi
jo andhera hote hi chod jayege...
Yaad na karoge to stayenge,
ruthoge to manayenge
Dost hain aapke koi saaya nahi
jo andhera hote hi chod jayege...
Dil ameer tha muqadar gareeb tha
Mil kar bicharna hamara naseeb tha
Hum chah kar bhi kuch kar na sake
Ghar bhi jalta raha aur samandar bhi kareeb tha :(
#मोहब्बत के मारे लोगों को, #दीवाना कहते हैं लोग
प्यार में जो जल मरे, उसे #परवाना कहते हैं लोग
पत्थरों के नीचे दफन करके उसको,
उसकी कब्र को मोहब्बत का, ठिकाना कहते हैं लोग
मुल्क तेरी बर्बादी के आसार नज़र आते है ,
चोरों के संग पहरेदार नज़र आते है
ये अंधेरा कैसे मिटे , तू ही बता ऐ आसमाँ ,
रोशनी के दुश्मन चौकीदार नज़र आते है
हर गली में, हर सड़क पे ,मौन पड़ी है #ज़िंदगी
हर जगह मरघट से हालात नज़र आते है
सुनता है आज कौन द्रौपदी की चीख़ को
हर जगह दुस्साशन सिपहसालार नज़र आते है
सत्ता से समझौता करके बिक गयी है लेखनी
ख़बरों को सिर्फ अब बाज़ार नज़र आते है
सच का साथ देना भी बन गया है जुर्म अब
सच्चे ही आज गुनाहगार नज़र आते है
मुल्क की हिफाज़त सौंपी है जिनके हाथों मे
वे ही हुकुमशाह आज गद्दार नज़र आते है
खंड खंड मे खंडित #भारत रो रहा है ज़ोरों से
हर जाति , हर धर्म के, #ठेकेदार नज़र आते है