Page - 129

Wafa khojte rahe

हम ज़फाओं में बस उसकी, वफ़ा खोजते रहे,
हम तो शोलों में शबनम का, मज़ा खोजते रहे !
लोग पी कर भूल जाते हैं, अपना भी घर मगर,
हम तो नशे में भी उसका ही, पता खोजते रहे !
न छोड़ा कोई भी दाव उसने, गिराने का हमको,
मगर हम तो उसकी चालों में, अदा खोजते रहे !
इस कदर बदल जाने का, न मिला सबब हमको,
मगर रात दिन हम तो अपनी, ख़ता खोजते रहे !
निकाल फेंका दिल से हमें, कूड़ा समझ के,
पर हम थे कि उसमें भी यारो, नफ़ा खोजते रहे !

Doctor Fresh Posting

एक भयानक जंगली आदिवासी क्षेत्र में
नए डाक्टर की पोस्टिंग हुई !!!
गांव में उसने बच्चों से पूछा : –
पहले वाले डाक्टर कैसे थे ???
सारे बच्चे एक साथ चिल्लाए…
” स्वादिष्ट ” 😀😜

Wo Dil Dukhate Rahe

वो यूं ही ज़िंदगी भर, दिल दुखाते रहे,
वो हर तरह, मेरी मुश्किलें बढ़ाते रहे !
दुश्मनों के हाथों में देखे खंज़र मगर,
वार, अपनों की तरफ से ही आते रहे !
नींद आती तो देख लेते ख्वाब हम भी,
पर सितारे, आसमां से मुंह चिढाते रहे !
फेर लिया अपनों ने मुंह सदा के लिए,
मगर गैर आकर, मेरा दिल लगाते रहे !
न आयी याद उनकी कभी भी "मिश्र",
मगर फरेब उनके, सदा याद आते रहे !

Rahul Gandhi Marriage

राहुल गांधी :- माॅ,
आपकी वजह से ही
मेरी शादी नहीं हो रही है
सोनिया :- वो कैसे ?
राहुल :- आपके हर पोस्टर में लिखा होता है
सोनिया जी को
” बहु मत ” दो 😀 😂

Zindagi hua karte the

ख़ुदाया वो भी हमारी, ज़िन्दगी हुआ करते थे ,
उनके लिए यारो हम, दिन रात दुआ करते थे !
उजाला उनकी यादों का हम बसा के दिल में,
रातों की महफ़िलों में, हम तन्हा रहा करते थे !
न रहा वो मौसम और न रहा वो ज़माना अब,
चोट खाकर भी चेहरे पे, मुस्कान रखा करते थे !
देखे थे अनेकों दौर मुश्किल के हमने भले ही,
पर #ज़िन्दगी की राहों पर, बावफ़ा चला करते थे !
कभी वो भी नज़ारा देखा है इन आँखों ने ,
कि हमारे संग संग, हूरों के कारवां चला करते थे !