Page - 186

Mohabbat Ka Hisaab De Do

मेरी #मोहब्बत का तुम, कुछ तो हिसाब दे दो !
कब से खड़ा हूँ दर पर, कुछ तो जवाब दे दो !
तुम्हारे सितम का हर हिसाब साथ लाया हूँ,
गर हैं तुम्हारे पास तो, कुछ और अज़ाब दे दो !
पागल था कि #ज़िंदगी भर लुटता रहा मैं यूं ही,
न दे सको गर सारा, मेरा कुछ तो उधार दे दो !
कर दूंगा मैं ज़िन्दगी तुम्हारी नफ़रतों के नाम,
मगर वापस मेरे नाम के, कुछ तो ख्वाब दे दो !
#दिल तो पड़ा है तुम्हारे ही पास गिरवी मेरे दोस्त,
कैसे जाऊं हाथ खाली, मुझे कुछ तो ज़नाब दे दो !!!

Bibi Nyi Ya Bibi Nahi

जिस भी कपल (Couple ) को
हंसते, मुस्कुराते बाते करते देखता हूँ ,

मन में बस एक ही ख्याल आता है.
या तो
बीबी ‘नई’ है…
या
बीबी नहीं है...!!!

Wo Log Sachche Hote Hain

जिनकी #आखें हर छोटी सी
बात पर भीग जाती हैं,
वो लोग #कमजोर नहीं,
#दिल के बहुत #सच्चे होते हैं,...

Who Invented the Internet

निगाहें आज ढूँढ रही,…
उस महान विचारक को

जिसने बरसो पहले कहा था,
“इंटरनेट का अविष्कार,…..
लोगो का समय बचाएगा”

Zindagi khafa si lagti hai

नज़दीक रह कर भी, तू जुदा सी लगती है !
हर वक़्त जाने क्यों, तू खफा सी लगती है !
#ज़िन्दगी न आया समझ हमें तेरा फ़लसफ़ा,
कभी हमसफ़र तो कभी, सजा सी लगती है !
हर #लम्हा गुज़ारा है इस कशमकश में हमने,
कि तू वफ़ा की आड़ में, ज़फ़ा सी लगती है !
न जाने कितने रंग देखे हैं इन आँखों ने तेरे,
मगर हर ढंग में हमेशा, तू जुदा सी लगती है !
न समझ पाए हम कि क्या है ज़िन्दगी यारो,
कभी तो दुश्मन तो कभी, ख़ुदा सी लगती है !!!