Page - 205

Dil Ko Pathar bna Liya

दुनिया के सारे ग़म को, दिल में समां लिया मैंने
एक फूल से दिल को भी, पत्थर बना लिया मैंने
ये सोच कर कि शायद मुकद्दर कभी तो जागेगा,
जमाने की ख़लिश को भी, अपना बना लिया मैंने
गुज़र जाता है खुशियों का उजाला बिना छुए मुझे,
ये नसीब था कि अंधेरों को, अपना बना लिया मैंने
कभी न भूल पाया मैं दिल से वो गुज़रे हुए लम्हात,
मगर फिर भी इस ज़माने को, गले लगा लिया मैंने
सोचता हूँ कि ज़िंदगी में शायद कुछ भला हो दोस्तो,
इसी की आस में दुश्मन को, दोस्त बना लिया मैंने...

Apno ko sansar samajh baithe

हम तो अपनों को, अपना संसार समझ बैठे,
उन्हें ज़िन्दगी की नैया का, पतवार समझ बैठे !
रफ़्ता रफ़्ता फंसते गए हम उनके कुचक्र में,
हम तो उसी को ख़ुशी का, बाज़ार समझ बैठे !
कैसी हैं फितरतें उनकी न समझ पाये हम,
ज़ख्म देने पर भी उनका, इख़्तियार समझ बैठे !
पागल थे कि न समझे मन की गांठों को हम,
उनकी अदा को उल्फ़त का, इज़हार समझ बैठे !
भूल ही गए कि औकात बदल गयी है दोस्तो,
हम तो यूं ही उन पे, अपना अधिकार समझ बैठे !

2 Phone Rakhne Ka Faida

2-2 फोन रखने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि,

रात को सोने से पहले
एक फोन से दूसरे पर कॉल करके खुद से पूछ लेता हूँ...
मेरे बाबू ने खाना खाया के नहीं??? :D :P

Pokemon Dikh Rha Hai Kya?

एक बाग़ में लड़का लड़की से:
तुम्हारी आँखों में मुझे सारी दुनिया नज़र आती है ^_^

तभी वहाँ से एक शरारती लड़का निकला
और बोला,
"यार देख तो कहीं #Pokemon दिख रहा है क्या?"

To Khareed lete ham bhi

गर बाज़ार में मिलता प्यार, तो खरीद लेते हम भी,
होता बिकाऊ अगर ऐतबार, तो खरीद लेते हम भी !
न होते वीरान गुलिस्तां न होती ये सर्दियां गर्मियां,
मिल जाता मौसम खुशगवार, तो खरीद लेते हम भी !
न होते कभी गम न बहता आंसुओं का दरिया कभी,
होता खुशियों का गर बाज़ार, तो खरीद लेते हम भी !
न होती ये झंझटें न होता ये बलवों का खेल ख़ूनी ही,
मिल जाता गर कहीं सदाचार, तो खरीद लेते हम भी !
जिन रिश्तों को बनाने में उम्र लगा देते हैं हम लोग,
काश खरीद सकते दौलत से, तो खरीद लेते हम भी !