Page - 209

Andolan By Sharabi

आजकल हर जगह महिलाएँ
शराब बंद करने के लिये
आन्दोलन करती नजर आ रही हं.......

जिस दिन हम महिलाओं की लिप्सटिक,
पाउडर और क्रीम के खिलाफ
आँदोलन पे उतर गये
उस दिन महिलायें
मुँह दिखाने लायक नही रह जायेंगी।

-भड़का हुआ शराबी... :D :P

Jo khuda ka na huya

जो अपनों का न हुआ, वो भला गैरों का क्या होगा,
जो जमीं का न हुआ, वो आसमानों का क्या होगा !
उसे ज़िन्दगी भर न रास आई ख़ुदा की ख़ुदाई भी,
जो भला ख़ुदा का न हुआ, वो बन्दों का क्या होगा !
शरीर में उसके दिल की जगह पत्थर रखा है यारो,
जो भला ज़िन्दों का न हुआ, वो मुर्दों का क्या होगा !
वो कैसा है आदमी कैसी है फितरतें उसकी,
जो मोहब्बतों का न हुआ, वो नफ़रतों का क्या होगा !
 

Doctor And Medicine Slip

संता : यार डॉक्टर पर्चे पर ऐसा क्या लिखता है
जो सिर्फ मेडिकल स्टोर वाले ही समझ पाते हैं ?
.
.
.
बंता : वो लिखता है –
“मैंने तो लूट लिया, तू भी लूट ले !!!

Mohabbat Bhi Ajeeb Hai

इससे पहले कि सनम, बेवफा हो जाएँ,
क्यों न उनकी ज़िंदगी से, जुदा हो जाएँ !
गर ख़ुशी मिलती है उन्हें हमारे बिना ही,
क्यों न उनके दिल से हम, दफ़ा हो जाएँ !
क्या होगा अब आगे ये है उनकी ज़िंदगी,
क्या मालुम कल वो खुद ही, ख़ुदा हो जाएँ !
सोचता हूँ छोड़ दूँ इस अजनबी शहर को,
कहीं फिर से न मुझ पे वो, खफा हो जाएँ !
बड़ी अजीब चीज़ है ये #मोहब्बत भी ,
क्यों न सब कुछ भूल कर, बेवफा हो जाएँ !

Kabhi Socha Na Tha

कभी आएगा वक़्त कुछ ऐसा भी, ये कभी सोचा न था,
हमसे चला जाएगा वो बिन मिले, ये कभी सोचा न था !
चाहता तो गुज़र सकता था मैं भी कभी उधर से मगर,
यूं बदल जाऊंगा इस क़दर मैं भी, ये कभी सोचा न था !
मज़बूर था कि बढ़ाई दूरियां उसने ही तो क्या करता,
हो जायेंगे कभी अजनबी हम भी, ये कभी सोचा न था !
वक़्त था कि दौड़ पड़ते थे उनकी आमद की सुन कर,
बदल जाएगा इस कदर सब कुछ, ये कभी सोचा न था !
सच है दोस्त कि याद जाती नहीं उनकी कभी दिल से,
मगर कुछ इस तरह होंगे जुदा हम, ये कभी सोचा न था !