Page - 220

Dil Chahta Hai Khushi Teri

यारा कहाँ गयी वो बात, वो ज़िंदा दिली तेरी
कैसे हुई ग़मों से बोझिल, प्यारी सी हंसी तेरी
कैसे हुआ मैला पूनम का ये चाँद या ख़ुदा,
मुझे क्यों लगती है धुंधलकी, ये चांदनी तेरी
तेरे हुश्न का तलबगार था कभी हर दीवाना,
क्यों रहने लगीं हैं ये महफ़िलें, अब सूनी तेरी
रुसबा हुए थे एक दिन हम भी तेरी गली में,
अक्सर याद आती है, उस दिन की बेबसी तेरी
हम वो फूल हैं जो खिलते हैं खिज़ाओं में भी,
ये दिल चाहता है देखना, बस चेहरे पे ख़ुशी तेरी...

Save the Girl Child

एक कटु सत्य
.
पूरा देश बेटी बचाने निकला !!!
है बस शर्त ये है कि
वो पैदा दूसरे के घर हो !!

Zindagi Andheri Gali Hai

अब तो ज़िन्दगी भी, उचाट हो चली है !
उम्र भी तो यारो, कुछ खास हो चली है !
उदास बागवां की तरह बैठा हूँ किनारे,
गुलशन में भी, एक अजीब खलबली है !
खार ही खार दिखते हैं हर तरफ यारो,
न कोई फूल दिखता है, न कोई कली है !
धीरे धीरे घिसट रही है ज़िंदगी,
और आगे और आगे, बस अँधेरी गली है !

Bhai Kya Karta Hai

संता: तेरा भाई आजकल क्या कर रहा है?
बंता: एक दुकान खोली थी,
पर अब जेल में है !!!

संता: वो क्यों???
बंता: दुकान हथोड़े से खोली थी!..

Kabhi Kabhi Yaad Aate

शायद कुछ दिन और लगेंगे,
ज़ख़्म दिल के भरने में,
जो अक्सर याद आते थे,
वो कभी-कभी याद आते हैं