अगर हौसला है, तो मंज़िल मिल ही जाएगी,
गर न मिली आज, तो कल मिल ही जाएगी !
हिम्मत न हार अपने पथ से न भटक दोस्त,
अगर भरोसा है खुद पर, राह मिल ही जाएगी !
मत भूल कि वक़्त को बदलते देर नहीं लगती,
खुदाया एक दिन, तेरी चाहत मिल ही जाएगी !
जीत के लिए अपनी हार को न भुलाओ,
अगर सच्ची है लगन तो जीत मिल ही जाएगी !
पास आ ज़रा दिल की बात बताऊँ तुझको,
कैसे धड़कता है दिल की आवाज़ सुनाऊँ तुझको <3
आकर देख ले #दिल पर नाम लिखा है तेरा,
तूँ कहे तो दिल चीर के दिखाऊँ तुझको <3
कभी जलते थे दीप खुशियों के, अब अँधेरा हो गया,
अब तो किसी से प्यार करना, जी का झमेला हो गया !
वो चाहता है बदला चुकाना मेरी नेंमतों का दौलत से,
क्या लौटा सकेगा मुझको, जो सम्मान मेरा खो गया !
ये नादान दिल ना देख पाया उसमें उमड़ते ज़हर को,
जब तक समझ आता उसे, वो बेहद विषैला हो गया !
किस ख़ता की ये सजा है बस सोच कर हम हैरान हैं,
इतना पता तो है हमें कि, वो दुश्मन का चेला हो गया !
यूं तो तराने #प्यार के कभी हमने भी गाए थे यारो
पर दुनिया के इस रंग में, दिल फिर से अकेला हो गया !