Page - 248

VIP Wali Feeling

आज के इस घुटन भरे माहौल में
...

सिर्फ कस्टमर केयर वाली ही है
जो गरीब से गरीब आदमी से भी
इज्ज़त से बात करके #VIP वाली फीलिंग देती है !!!

Dushman sath chalte hain

साजिशों की दुनिया में, सिर्फ चेहरे बदलते हैं!
हम जिधर भी जाते हैं, दुश्मन साथ चलते हैं!
क्यों करते हैं भरोसा हम अपनों पर इतना,
वक़्त पड़ने पे अक्सर, यही ईमान बदलते हैं!
देकर वफ़ा की दुहाई घुस तो आते हैं दिल में,
मगर यही ज़िन्दगी में फिर, ज़हर उगलते है!
ये शातिरों की बस्ती है ज़रा संभल के रहिये,
यहां तो पल पल शातिरों के, अंदाज़ बदलते हैं!

Humein Mohabbat Dila Dijiye

कुछ तो मेरी मोहब्बत का, सिला दीजिये
नफ़रत है तो फिर, खाक में मिला दीजिये
बस चाहत है कि कर लो इज़हारे मोहब्बत,
फिर चाहे तो हज़ार कमियां, गिना दीजिये
नहीं होती बर्दास्त तुम्हारी उदासियाँ हमसे,
गर खता है तो, क्यों न हमको सजा दीजिये
हर लम्हा रहते हो तुम हमारे दिल के क़रीब,
कभी ज़रुरत पेश आये तो, हमें इत्तला दीजिये
सुनते हैं सब कुछ मिलता है बाज़ार में ,
मंहगी ही सही पर हमें, #मोहब्बत दिला दीजिये <3

Log Loot Lete Hain

मेरे दोस्त मुझे कहते हैं कि
तू बहुत भोला है
इसलिए लोग तुझे लूट कर ले जाते हैं...

लेकिन मै उन्हें हँसते हुए कहता हूँ
कि मुझे लूटने वालो के तो सिर्फ दो हाथ है
लेकिन मुझे देने वाले के हजारों हाथ है...

Zindagi ka maza kya hota

बिना रंजोगम के, ज़िन्दगी का मज़ा क्या होता
अगर न होती हार, तो जीत का मज़ा क्या होता
वही जानता है गुज़रती है जिसके दिल पे मगर,
न टूटते दिल, फिर मोहब्बत का मज़ा क्या होता
चाहत है सबको ही अपनी मंज़िल पाने की मगर,
न होते राह में कांटे, तो सफर का मज़ा क्या होता
ज़िन्दगी तो बस चाहतों का इक झमेला है,
न होती ये ख्वाहिशें, तो सपनों का मज़ा क्या होता !!!