हम फौजीओं का ना कोई त्यौहार #शहीद होने के बाद
फिर रोवे हमारा परिवार ...
दो दिन दिखाई जाए #TV पर हमारी खबर.
उसके बाद ना करता कोई हमें याद ..
फिर भी हम कहते है,
हम फौजी इस देश की धडकन है,
जय हिंद जय भारत
कुछ लोग ज़िन्दगी में, बड़े ही ख़ास होते हैं !
हों दूर कितने भी मगर, दिल के पास होते हैं !
बदल दे वक़्त उनको चाहे कितना भी मगर,
दिल के हर कोने में, उनके अहसास होते हैं !
एक बड़ा सा नाटक है ये ज़िन्दगी भी दोस्तो,
कभी सुनते हैं तालियां, कभी निराश होते हैं !
गुज़रे हुए लम्हें कभी वापस नहीं आते,
लोग फिर भी यादों को सजाये, उदास होते हैं !
यूँ ना समझो देश को स्वाधीनता यूँ ही मिली है
हर कली इस बाग़ की कुछ खून पीकर ही खिली है
बिछ गये वे नींव मे दीवार के नीचे गड़े है
महल अपने शहीदों की छातीयों पर ही खड़े है। जय हिन्द !