Har Pal Tera Deedar Manga
Tarasti nigaho ne har pal tera deedar manga,
jaise amavaas ne har raat chand ko manga,
ruth gaya uparwala bhi mujhse,
jab maine meri har dua me tera sath manga...
Tarasti nigaho ne har pal tera deedar manga,
jaise amavaas ne har raat chand ko manga,
ruth gaya uparwala bhi mujhse,
jab maine meri har dua me tera sath manga...
किसी अज़नबी को, अपना बनाने की ज़िद न करो
किसी और की अमानत को, पाने की ज़िद न करो
रहते हैं प्यार के लुटेरे इस इलाक़े में मेरे दोस्त,
लुट जाओगे प्यार में, उधर जाने की ज़िद न करो
जो फंस गये खुद व खुद गुनाहों के दल दल में,
खुद को फंसा कर, उनको बचाने की ज़िद न करो
ज़िंदगी के सफर में सीधी राह भी पाती है मंज़िल,
टेढ़ी राहों पै चल के, मंज़िल पाने की ज़िद न करो...
अनजान सा डर मुझे डराता क्यों है
जो गुज़र गया वो याद आता क्यों है
ढूढ़ती हैं हर वक़्त ये निगाहें किसको,
जो दूर है वही दिल को भाता क्यों है
ढूढता हूं उसको जिसे देखा नहीं कभी,
गर नहीं है तो ख्वाबों में आता क्यों है
दिल तो पागल है अंजान साये के लिये,
गर साया है वो तो दिल जलाता क्यों है
दुनिया में और भी हैं दिल लगाने को,
रास्ता बंद है उधर ये दिल जाता क्यों है
हर ख़्वाब किसी का पूरा हो ज़रूरी नहीं,
फिर भी ये बात हर शख़्स भुलाता क्यों है
यहाँ कोई किसी का अपना नही होता...
मन चाहा #सपना भी पूरा नही होता....
इस खुद गर्ज सी #जिन्दगी में कुछ भी नही यारों,
तय करी #मंजिल का रास्ता भी अपना नही होता...
यारो, मुझे प्यार के गीत सुनाने नहीं आते
दिलों में, उलफत के दीये जलाने नहीं आते
अंदर कोहराम तो बहुत उठता है मगर,
मुझे दिल के तूफान, होंठों पे लाने नहीं आते
लोग तो दर्द घोल देते हैं बातों में मगर,
मुझ अनाड़ी को, दर्द से भरे फ़साने नहीं आते
मैं तो सीधी ज़िंदगी जीने का आदी हूँ,
औरों की तरह, फ़रेबी सपने दिखाने नहीं आते...