Page - 158

Abhi to Poora Safar Baaki Hai

अभी तो आधा ही सफर गुज़रा है अभी तो रास्ता बाकी है
अभी बामुश्किल यहाँ तक पहुंचे हैं अभी तो फासला बाकी है
मुश्किलों से भरा है ये रास्ता ज़िंदगी का.
कारवाँ अभी से क्यों थक गया अभी तो पूरा सफर बाकी है

Matlabi Log Kitna Badal Jate Hain

अपने मतलब के लिये लोग, कितना बदल जाते हैं
वे अपनों को पीछे धकेल कर, आगे निकल जाते हैं
कोई मरता भी हो तो उनकी बला से,
वो तो लाशों पर पाँव रखकर, आगे निकल जाते हैं

Hame badalne ki koshish karni hai

हम उबलते हैं तो भूचाल उबल जाते हैं
हम मचलते हैं तो तूफ़ान मचल जाते हैं

हमें बदलने की कोशिश करनी है ऐ दोस्तों
क्योंकि हम बदलते हैं तो #इतिहास बदल जाते है

Aaj Marne Ka Maza Aa Raha Hai

आज तो मेरे मरने का मज़ा आ रहा है,
हर कोई मेरे करीब आ रहा है
जो मुझसे हमेशा ही दूर भागता था,
वो भी आज मेरे करीब आ रहा है
जिसने सदा मुझे अपना शत्रु कहा,
वो भी आज मेरे ही गुण गा रहा है
मेरा चेहरा कभी जो न देखा प्यार से,
वो बस मुझको निहारे जा रहा है
कतरन भी जिसने न दी जिंदगी में,
वो मुझ को शालें उडाये जा रहा है
अब क्या होगा इन दुशालों का भाई,
क्यों फ़र्ज़ अपना निभाये जा रहा है
गिर गया तो कोई न आया उठाने,
आज हर कोई मुझको उठाए जारहा है
अपनों के कंधों पर लदा हूं मैं पर,
पीछे से हर कोई कंधा लगाये जा रहा है
गर इतना सा प्यार् मुझे जीते जी मिलता,
जितना मरने पे दिया जा रहा है
काहे को फिरता अजनबी सा बन कर,
क्यों होता ऐसा जो किया जा रहा है

Chahat hai par judai se darte hain

तमन्ना से नहीं #तन्हाई से डरते हैं
#प्यार से नहीं रुसवाई से डरते हैं

मिलने की #चाहत तो बहुत है पर
मिलने के बाद की #जुदाई से डरते हैं !!!