Page - 51

Rishta Barbaad Kar Diya

तूने खुशुबुओं का रिश्ता, बर्बाद कर दिया,
इक हरे भरे से चमन को, उजाड़ कर दिया !
तेरी हर ख़ुशी में लटके थे जो हार बन कर,
मुस्कराते उन फूलों को, तूने कबाड़ कर दिया !
जो खुश थे तेरी बुलंदियों को देख कर दोस्त,
ख़ुदारा उन्हीं के #दिल पर, तूने वार कर दिया !
जिसका सहारा लेकर पहुंचा तू इतना ऊंचा,
उसी को धक्का मार कर, तूने बेराह कर दिया !
ये कैसा दस्तूर ओ ज़मीर है तेरा अय दोस्त,
कि खून के रिश्तों को, तूने लाचार कर दिया !!!

Ye Toofan Guzar Jaye

ये रात गुज़र जाए तो चले जाइएगा,
न रहे कोई अरमां तो चले जाइएगा !
बहुत बेचैन रहता है ये नादान दिल,
मैं समझा बुझा लूँ तो चले जाइएगा !
न जाने कितनी यादें बसी हैं दिल में,
उनको मैं भूल जाऊं तो चले जाइएगा !
मुद्दत के बाद तो आये हो तुम दोस्त,
ज़रा गुफ़्तगू कर लूँ तो चले जाइएगा !
ये कैसी है तड़प कैसी है हलचल दोस्त ,
ये तूफ़ान गुज़र जाए तो चले जाइएगा !

Zindagi Haseen Khawab Hai

Zindagi Haseen Khawab Hai hindi shayari status

सौ गुना बढ़ जाती है खूबसूरती,
महज़ मुस्कराने से...
फिर भी बाज नही आते लोग,
मुँह फुलाने से....!!!
#ज़िन्दगी एक हसीन ख़्वाब है,
जिसमें जीने की #चाहत होनी चाहिये...
ग़म खुद ही ख़ुशी में बदल जायेंगे,
सिर्फ मुस्कुराने की आदत होनी चाहिये...

Yaad Dilane Chale Aate Hain

कैसे हैं ये मौसम, जो सताने चले आते हैं,
फिर से #याद उनकी, दिलाने चले आते हैं !
कभी इतराते हैं #मोहब्बत के हसीन लम्हें,
कभी नफरतों के पल, रुलाने चले आते हैं !
पहले देते हैं लोग ग़मों का ज़हर खुद ही,
और बाद इसके, शोक जताने चले आते हैं !
कैसी है ये दुनिया और कैसे हैं लोग इसके,
कि #दिल जलों के, दिल जलाने चले आते हैं !
अफ़सोस कि न देखता कोई भी घर अपना,
मगर औरों का घर, वो जलाने चले आते हैं !
सब जानते हैं "मिश्र" कि ज़रा सी है ज़िंदगी,
फिर भी आग इसमें, वो लगाने चले आते हैं !!!

Tu itna pyar mat kar

ऐ दिल तू हर किसी से, इतना प्यार मत कर,
मस्त है ये दुनिया किसी का #इंतज़ार मत कर !
रहना है तुझे अकेला बस कर जुगत उसकी तू,
यारा किसी ओर के काँधे पर, ऐतबार मत कर !
न समझता है दुःख दर्द कोई भी किसी के अब,
अपने ग़मों का तमाशा, तू सरे बाज़ार मत कर !
चमकते #सितारे तो मलकीयत है आसमां की,
फ़िज़ूल उनकी चाहत में, #दिल बेक़रार मत कर !
बड़ी मुश्किल से पनपता है #मोहब्बत का गुलशन,
तू अपनी नफरतों से उसको, सुपुर्दे ख़ाक मत कर !!!