Page - 71

Meri Zindagi Ka Har Pal

मेरी ज़िन्दगी का हर पल, एक किस्सा बन गया,
मेरा वज़ूद किसी और का, एक हिस्सा बन गया !
न जाने कितने आये गए इस ज़िंदगी के मेले में,
पर कुछ से उम्र तमाम का, एक रिश्ता बन गया !
किसी ने तो बना डाला ज़िंदगी को दोज़ख यारो,
तो कोई #ज़िन्दगी के लिए, एक फरिश्ता बन गया !
न थी इतनी आसान मेरी मंज़िले मक़सूद,
अल्लाह के करम से खुद ही, एक रस्ता बन गया !

Deewane ko bewafa mat kahiye

हर दीवाने को, यूं ही बे-वफ़ा मत कहिए,
मोहब्बत तो खुदा है, इसे सज़ा मत कहिए !
मज़बूरियां भी तो हो सकती हैं किसी की,
यारो इतनी सी खता को, खता मत कहिए !
बेवफ़ा हो गया वो तो कोई नयी बात नहीं,
वो दिल से मेरा यार है, उसे बुरा मत कहिए !
परवाने जल जाते हैं प्यार की लौ में यूं ही,
यारो #मोहब्बत को, खेल तमाशा मत कहिए !
खुशियों का चमन तो बनता है मोहब्बतों से,
नफरतों को दोस्तो, अपना सहारा मत कहिए !

Zinda Dil Vs Murda Dil

Zindagi zinda dili ka naam hai ,
Murda dil kya khaak jiya krte hain...
Pyar zindagi jeene walon ka kaam hai,
Murda Dil kya khaak kiya krte hain...
Humne to bass Pyar kiya hai apne aap se
Suna hai maa baap ke ilava
Apne bhi Dhokha diya karte hain...

Jo kuch tune chaha

Jo kuch tune chaha ho,
Vo tujhe hasil ho jaye...
Dukh na koi ho tmam umar,
Tu hasne ke kabil ho jaye...
Khuda rakh de jahan kadmo me,
Har ek sukh se tu wakif ho jaye...
 

Dil ke jazbaat zamane ko

दिल के जज़्बात मैं, ज़माने को जता देता हूँ,
दिल की हर एक बात, यारों को बता देता हूँ !
उठाता हूँ नुक्सान भी इस दरियादिली का मैं,
पर लोगों की ज़फ़ा का, अंदाज़ लगा लेता हूँ !
वो दिन वो शाम वो रातें सब आँखों में हैं मेरी,
बस उन्हीं से मैं यादों का, कारवां सजा लेता हूँ !
इतनी फुर्सत नहीं कि अपना मुकद्दर टटोलूं,
अल्लाह के नाम पर, हर वक़्त मुस्करा लेता हूँ !
गुज़र जाएगी ये #ज़िन्दगी बस यूं ही रोते हँसते,
खुशियां हो या ग़म, सभी को साथी बना लेता हूँ !