Page - 73

Haunsla Hai To Manzil Milegi

अगर हौसला है, तो मंज़िल मिल ही जाएगी,
गर न मिली आज, तो कल मिल ही जाएगी !
हिम्मत न हार अपने पथ से न भटक दोस्त,
अगर भरोसा है खुद पर, राह मिल ही जाएगी !
मत भूल कि वक़्त को बदलते देर नहीं लगती,
खुदाया एक दिन, तेरी चाहत मिल ही जाएगी !
जीत के लिए अपनी हार को न भुलाओ,
अगर सच्ची है लगन तो जीत मिल ही जाएगी !

Aankhon Mein Tasveer Aapki

Judaa Hain To Kya Hua Doori To Nahi,
Baat Bhi Na Ho Aisi Majboori To Nahi,
Nazar Nahi Aate Ho Aap To Kya Hua,
In Aankhon Mein Tasveer Aapki Adhuri To Nahi!

Ehsan jatana zaroori nahi

एहसान करके जताना, ज़रूरी नहीं होता,
#चाहत है कितनी बताना, ज़रूरी नहीं होता !
ग़मों का ज़खीरा तो बस #दिल में होता है,
किसी का अश्क़ बहाना, ज़रूरी नहीं होता !
#ज़िन्दगी का सफर तय करना लाज़िम है,
हमसफ़र का साथ पाना, ज़रूरी नहीं होता !
#दौलत से खरीद सकते हो बहुत कुछ यारा,
पर रिश्तों को खरीद पाना, ज़रूरी नहीं होता !
ज़िन्दगी अपनी है जैसे भी जियो ,
दिल में क्या है ये बताना, ज़रूरी नहीं होता !

Jeene ke bahane badal gye

दुनिया वही है, मगर कारनामे बदल गए हैं,
अब वक़्त के हिसाब से, #याराने बदल गए हैं !
आज भी बुनते हैं लोग षड्यंत्र के ताने बाने,
फ़र्क़ इतना है बस, तरीक़े पुराने बदल गए हैं !
समझते थे कि कुछ ढंग बदलेगा दुनिया का,
मगर सुर तो वही हैं, बस तराने बदल गए हैं !
अपनापन तो आज भी जीवित है यारो मगर,
वक़्त के लिहाज से, उसके माने बदल गए हैं !
तब जीते थे लोग सिर्फ अपनों के लिए,
मगर अब उनके जीने के, बहाने बदल गए हैं !

Ye Duniya Kitni Badal Gayi

जिन्दगी की कशमकश ने, चाहतों को मार डाला,
धूप की इस तपिश ने, ठंडी हवाओं को मार डाला !
खुशियों की तमन्ना लिए आये थे इस शहर में हम,
मगर इसकी बेरुखी ने, सारे ख़्वाबों को मार डाला,
कितनी बदल गयी ये दुनिया समझ आ गया अब,
मतलब निकलते ही, लोगों ने रिश्तों को मार डाला !
कहाँ हैं वो दिल जिनमें कभी खुशियां ही खुशियां थीं,
अब तो नफरतों ने मिल के, मोहब्बतों को मार डाला !
इस लम्बी उम्र में जाने क्या क्या देख डाला,
खुद अपनों ने गैरों से मिल के, अपनों को मार डाला !