Page - 89

Mujh Mein Khushboo Uski Hai

मुझ में खुशबू बस उसकी है
जैसे की ये #जिंदगी उसकी है
वो कहीं आस-पास है मौजूद
हु-ब-हू हंसी उसकी है
खुद मैं दुखा रहा हूं #दिल अपना
इसमें लेकिन खुशी उसकी है
यानी कोई कमी नहीं है मुझमें
यानी मुझ में कमी उसकी है
क्या मेरे ख्वाब भी मेरे नहीं ?
क्या मेरी नींद भी उसकी है...

Auron Ki Galtiyan Dhoondte Hain

लोगों को अपनी गलतियों का, अहसास नहीं होता
दूसरों की कमियां ढूढे बिना, समय पास नहीं होता
बस एक दूसरे की कमियां ढूढते रहते हैं हम,
अगर खूबियाँ ढूढते, तो दिलों में खटास नहीं होता..

Pehla Muskurana chhod do

फूलों ने कहा भँवरों से, हम पे मडराना छोड़ दो,
हमारी #खुश्बू में डूब कर, यूं गीत गाना छोड़ दो
भंवरों ने कहा हम मान लेंगे कहना मगर,
पहले हमें फंसाने के लिये, #मुस्कराना छोड़ दो...

Khuda khair kare

कैसे जोड़ें हम टूटे सपने, ख़ुदा खैर करे
झूठे निकले उनके वादे, ख़ुदा खैर करे
मेरा भी #दिल रोया तो क्या गज़ब हुआ,
आंसू तो उनके भी छलके, ख़ुदा खैर करे
जब हुए रूबरू दुनिया से तो पता चला,
यहां कितने वादे यूं ही टूटे, ख़ुदा खैर करे
ना निभा सको तो मत कीजे झूठे वादे,
वर्ना रोते हैं दिल कैसे कैसे, ख़ुदा खैर करे..

Kabhi Khushi Kabhi Gham Hu

बह रहा हर किसी के लिए वो दरिया हूँ मैं
कभी ख़ुशी का कभी #गम का नज़रिया हूँ मैं
नहीं मिलते कभी भी मेरे दोनों किनारे मगर,
उनकी धड़कनों को मिलाने का ज़रिया हूँ मैं...