Page - 140

Na Bacha Koi Gham

न बचा है कोई ग़म, मुझे अब रुलाने के लिए ,
मान गया है दिल भी, सब कुछ भुलाने के लिए !
नफरतों की आग ने जला दिया मेरा सब कुछ,
न बची हैं उल्फतें, किसी का दिल चुराने के लिए !
न ढूंढो अब कोई भी नया चाँद मेरे लिए दोस्तो,
न बची है जगह कोई, अब चाँदनी छुपाने के लिए !
न रहा कोई अपनापन न रिश्तों का कोई बंधन,
दिखते हैं तैयार सब, बस कश्तियाँ डुबाने के लिए !
मैं तो एक जाहिल ही नहीं काहिल भी हूँ दोस्त,
न आतीं हैं मुझे तरकीबें, आसमां झुकाने के लिए !

Kabhi Bhool Nahi Payenge

खूबियाँ इतनी तो नही हम में
कि तुम्हे कभी याद आएँगे पर
इतना तो ऐतबार है हमे खुद पर,
आप हमे कभी भूल नही पाएँगे !!!

Girl fell from scooty

लड़की लड़के के सामने स्कूटी से जोर से गिरी
और शर्मिंदगी से फौरन खड़ी हो गयी  😑
लड़का : ओह माई गॉड, आपको लगी तो नहीं ? 😱😕


लड़की : नहीं मै स्कूटी से ऐसे ही उतरती हूँ।  😎😂😂

Mandir Mein Bhajan Gane

मंदिर में भजन गाने से क्या मिलेगा,
झूठी भक्ती दिखाने से क्या मिलेगा !
अंदर भरा है मैल #नफ़रत का इतना,
कि रोज़ गंगा नहाने से क्या मिलेगा !
निहारता है सब कुछ वो ऊपर बैठ कर,
उससे सच को छिपाने से क्या मिलेगा !
भुलाया खुशियों में बेकार समझ कर उसे,
अब दुखों में याद आने से क्या मिलेगा !
भेज था हमें तो पैग़ामे #मोहब्बत दे कर,
उसकी मर्जी भूल जाने से क्या मिलेगा !
जो हर जगह मौजूद है हर पल हर घड़ी,
उसके लाखों घर बनाने से क्या मिलेगा !
ज़रा झांक कर देखो अपना गिरेवाँ दोस्त,
कमियाँ औरों की बताने से क्या मिलेगा !!!

Khoon Peene Wali

#Wife : जब मैं #शादी हो कर यहां आई थी
तो घर में बहुत मच्छर थे..
अब बिलकुल मच्छर नही हैं..एसा क्यों?
#Husband : हमरी शादी होने के बाद
मच्छरों ने ये कहकर मेरा घर छोड़ दिया
कि अब तो परमानेंट खून पीने वाली आ गयी है…
हमारे लिए तो बचेगा ही नहीं !!! 😜