Page - 183

Jahan Koi Gam Na Ho

चलो हंसने की कोई, हम वजह ढूंढते हैं,
जिधर न हो कोई ग़म, वो जगह ढूंढते हैं !
बहुत उड़ लिए ऊंचे आसमानों में यारो,
चलो जमीं पे ही कहीं, हम सतह ढूंढते हैं !
छूटा संग कितनों का ज़िंदगी की जंग में,
चलो उनके दिलों की, हम गिरह ढूंढते हैं !
बहुत वक़्त गुज़रा भटकते हुए अंधेरों में,
चलो अँधेरी रात की, हम सुबह ढूंढते हैं !!!

Pyar Karna Kya Galti Hai?

ये दुनिया प्यार वालों से इतना क्यों जलती है
किसी को #प्यार करना भी क्या कोई गलती है ?

बिगड़ते वक़्त में अपने भी दामन छोड़ जाते हैं,
वक़्त के इक इशारे पर यहाँ दुनिया बदलती है...

Naa Jane Dost Kaha Hoga?

कुछ सालों बाद ना जाने क्या होगा,
ना जाने कौन दोस्त कहाँ होगा...
फिर मिलना हुआ तो मिलेगे यादों में,
जैसे सूखे हुए #गुलाब मिले किताबों में...

Wo Humsafar nahi milta

मकां तो मिलते हैं मगर, कोई भी घर नहीं मिलता !
अब ईंट और गारे में, दिलों का असर नहीं मिलता !
सब कुछ पाने की ललक तो दिखती है हर जगह,
पर कहीं ख़ुदा के दिए, हिस्से में सबर नहीं मिलता !
अब तो करते हैं लोग दोस्ती सिर्फ मतलब के लिए,
जो #ज़िन्दगी भर निभा दे, वो हमसफ़र नहीं मिलता !
किसी के सुख से ग़मज़दा मिल जाएंगे हज़ारों लोग,
पर किसी के दुःख में भी रोये, वो अक्सर नहीं मिलता !

Har Dil Ki Hasrat Hai

खूबियाँ और खामियाँ, इंसान की फितरत है,
कामयाबी पाने की हर #दिल में हसरत है ,
खामियों को छोड़ दें हम ,खूबियों को अपना लें,
ऊंचाईयां पाने को, ऐसी सोच की ज़रूरत है...