मेरी ज़िन्दगी की, बस इतनी सी कहानी है !
बस चेहरे पर बेबसी, और आँखों में पानी है !
समझा जिसे अपना, वो तो बेवफा निकला ;
सोचा था क्या हमने, मगर वो क्या निकला ;
मारना ही था तो फिर, ज़िन्दगी क्यों दे दी ;
अच्छा भला था मैं, ये शर्मिंदगी क्यों दे दी ;
यही रंजोग़म तो, मोहब्बत की निशानी है !
चेहरे पे बस बेबसी ,
मेरी ज़िन्दगी की ---
अपनों पे यकीन कर, पछताते रहे रात दिन ;
रिसते हुए ज़ख्मों को, सहलाते रहे रात दिन;
खा के भी धोखा, दिल में बिठाये रखा उसे ;
दुनिया के सामने, अपना बनाये रखा उसे ;
मेरे फूटे नसीब की, बस यही मेहरवानी है !
चेहरे पे बस बेबसी,
मेरी ज़िन्दगी की ----
यूं ही मुश्किलों में, ज़िन्दगी बिता दी हमने ;
पर कोंन पराया है, पहिचान करा दी सबने;
दूर किनारे पर खड़े, हाथ हिलाते रहे अपने ;
हमें डूबता हुआ देखा, तो मुस्कराते रहे अपने ;
पर लोग कहते हैं कि, यही तो ज़िंदगानी है !
बस चेहरे पर बेबसी,
मेरी ज़िन्दगी की ---
चुपके चुपके धीरे धीरे मेरे दिल तक आये तुम
बातों ही बातों में #दिल में बादल बनकर छाये तुम
अब बेताबी बढ़ा रहे हो बिजली चमका चमका कर
मुश्किल है ये #खेल दिलों का मुझको धमका धमक कर...
दिल की हरकतें, जुबां पे आने लगी हैं धीरे धीरे,
अब अंदर से हसरतें, मुस्कराने लगी हैं धीरे धीरे !
बहुत जी लिए घुट घुट के अब मुश्किल है दोस्तो,
अपनों की शरारतें, दिल दुखाने लगी हैं धीरे धीरे !
हर जज़्बात को जुबां पर लाना मुश्किल है यारो,
मगर #दिल की तरंगें, सुगबुगाने लगी हैं धीरे धीरे !
वक़्त ए सलामती न पहचान आया अपना पराया,
अब लोगों की फितरतें, समझ आने लगी हैं धीरे धीरे !
यहाँ हर दिन तड़पना है, हर घडी एक उदासी है,
तेरा #दीदार पाने को किस कदर आँख प्यासी है,
निकालकर घर से तू आजा कभी यूँ ही बहाने से,
तेरे बिन हूँ अधूरा बुत ,तू इसकी आत्मा सी है...