Page - 132

Dosti hamesha sath deti hai

दोस्ती की इमारत भरोसे पर खड़ी होती है
दुनिया के हर रिश्ते से #दोस्ती बड़ी होती है
छट जाती है भीड़ अपनों की वक़्त आने पर
पर दोस्ती हर हालात में क़रीब खड़ी होती है...

khuda rishte bana deta hai

ख़ुदा बड़ा अज़ीब है, कैसे रिश्ते बना देता है
देखा न था जिसको कभी, अपना बना देता है
जो लगता है दिल को हमसफ़र जैसा,
उसको वो अंजान सा, मुसाफ़िर बना देता है...

Dunia Mein Nafrat Kyun Hai

प्यार की इस दुनिया में, नफ़रत का बसेरा क्यों है
खुशियों की हर महफिल में, ग़म का अंधेरा क्यों है
क्या हुआ है इस दुनिया को ए मेरे ख़ुदा,
तेरी बनाई इस धरती पर, ज़ुल्मों का बसेरा क्यों है....

Zindagi ek Khuli kitab hai

लम्हों की खुली किताब हैं #ज़िन्दगी,,
ख्यालों और #सांसों का हिसाब हैं ज़िन्दगी..

कुछ ज़रूरतें पूरी, कुछ ख्वाहिशें अधूरी,,,
इन्ही सवालों के जवाब हैं #ज़िन्दगी !!!

Wo Pyar ko kya samjhe

जो दर्द में जिया है, वो प्यार को भला क्या समझे
जो अंधेरों में पला है, उजालों को भला क्या समझे
जो न सीख पाया ज़िंदगी जीना इस दुनिया में,
वो ज़िंदगी की बिसात की, गोटों को भला क्या समझे...