ठाने अगर हम बदलने कि, दिन रात बदल के रख देंगे
अंत हमें क्या बदलेगा, हम शुरुआत बदल के रख देंगे
हार जीत का हिस्सा है ये तो किस्मत का किस्सा है
बातो मे हमें मत बहलाना, हम हर बात बदल के रख देंगे
पग में कांटे डग मग है डगर , माना है मंजिल दूर मगर
हालत पे हमारी मत जाना, हम हालात बदल के रख देंगे..
जय हिन्द् वन्दे मातरम !
ग़मों में खुशी का सबब है दोस्ती
दिल के ज़ख्मों का मरहम है दोस्ती
जब बेज़ार होता है कोई ज़िंदगी से,
तब उसके जीने का संबल है दोस्ती
जलता है दिल अपनों की तपिश से,
तब शीतल हवा का झोखा है दोस्ती
ये दुनिया बड़ी ही दोरंगी है दोस्तो,
पर हर रंग से अलग होती है दोस्ती...
क्यों मुश्किल में है ज़िंदगी, ज़रा सोचिये
क्यों अपने, पराये हो गये, ज़रा सोचिये
औरों को दोष देना आसान है दोस्तो,
सच में गुनाह किस का है, ज़रा सोचिये
ज़िंदगी भर जीते रहे सिर्फ अपने लिये,
अब औरों की ज़रूरत क्यों है, ज़रा सोचिये
अकेले राही को लाज़िम हैं दुसबारियां पर,
क्यों गुज़रते हैं कारवां सुकून से, ज़रा सोचिये...
गर अपना कोई साथ है, तो वक़्त गुज़र जाता है
वरना इस दुनिया में, कोंन किसको नज़र आता है
जी लो ज़िंदगी जब तक साथ है यारो,
क्या पता ये दौर ए जहाँ, फिर किधर ले जाता है...