Dil Kuch Keh Nahi Paata
Aaj Bhi Kayi Sawal Hain Iss #Dil Mein,,,
#Pyar Ka Gham Bezuban Hai Iss Dil Mein...
Kuch Keh Nahi Paata Ye Dil Magar,,,,
Uss Dil Ke Liye Aaj Bhi Pyar Hai Iss Dil Mein !!!!!
Aaj Bhi Kayi Sawal Hain Iss #Dil Mein,,,
#Pyar Ka Gham Bezuban Hai Iss Dil Mein...
Kuch Keh Nahi Paata Ye Dil Magar,,,,
Uss Dil Ke Liye Aaj Bhi Pyar Hai Iss Dil Mein !!!!!
ज़िंदगी की पढ़ाई कभी किताबों से नहीं होती,
उसे तो दुनिया में जी कर ही पढ़ा जाता है
कहीं कोई पढाई नहीं हुआ करती संस्करों की,
उन्हें तो घर की आब ओ हवा से गढ़ा जाता है
सच में मिलावट की ज़रूरत नहीं हुआ करती,
पर झूठ को फरेबों की चाशनी से गढ़ा जाता है
कितना बदतर हाल हो गया है दुनिया का “मिश्र",
ख़ता के बदले बे-ख़ता को तमाचा जड़ा जाता है...
ज़िंदगी के सफर में, सहारे बदल जाते हैं
दोस्तों की बात छोड़ो, अपने बदल जाते हैं
दुनिया के चलन का क्या बयान करें,
उसकी उल्टी चाल से, इंसान बदल जाते हैं...
बिना तपती धूप के छांव का मज़ा कुछ भी नहीं
बिना मुश्किलों के खुशी का मज़ा कुछ भी नहीं
गर मशाले न हों तो खाने का मज़ा कुछ भी नहीं
बिना हार देखे जीतने का मज़ा कुछ भी नहीं
बिना कष्ट झेले सफलता का मज़ा कुछ भी नहीं
बिना कुछ गंवाये पाने का मज़ा कुछ भी नहीं
कंजूस के लिये दौलत का मज़ा कुछ भी नहीं
बिना कश्मकश के जीने का मज़ा कुछ भी नहीं...
उजड़े हुए गुलशन को, फिर से आबाद मत कर
उसके हसीन फूलों को, तू फिर से याद मत कर
जी ले जिंदगी को मन मार कर यूं ही ,
तू अपने हसीन कल को, फिर से बर्बाद मत कर.....