Page - 135

Unki Bewafai Par Wafa Karenge

Unki Bewafai Par Wafa Hum Karenge
Yaad Ko Unki Dil Se Juda Hum Karenge
Itna Chaha Phir Bhi Yakeen Nahin
Aise Zindagi Jee Kar Hum Kya Krenge...

Zindagi mein har waqt aata hai

घर बनाने में वक़्त लगता है, पर मिटाने में पल नहीं लगता
दोस्ती बड़ी मुश्किल से बनती हैं, पर दुश्मनी में वक़्त नहीं लगता
गुज़र जाती है उम्र रिश्ते बनाने में, पर बिगड़ने में वक़्त नहीं लगता
जो कमाता है महीनों में आदमी, उसे गंवाने में वक़्त नहीं लगता
पल पल कर उम्र पाती है ज़िंदगी, पर मिट जाने में वक़्त नहीं लगता
जो उड़ते हैं अहम के आसमानों में, जमीं पर आने में वक़्त नहीं लगता
हर तरह का वक़्त आता है ज़िंदगी में, वक़्त के गुज़रने में वक़्त नहीं लगता...

Husan ka jalwa kab tak chalega

किसी के हुस्न का जल्वा, कब तक चलेगा क्या पता
जब ढल जायेगा यौवन, तब क्या बचेगा क्या पता
बस खुशबू रहेगी फूल की ज़ेहन में दोस्तो,
उसका रंग ओ जमाल, कब तक बचेगा क्या पता
सूरत पे मरने वालो ज़रा सीरत को जानिये ,
यूं चार दिन की चाँदनी में, क्या मिलेगा क्या पता...

Zindagi ek imtihan hai

मुंह चुराना आफतों से बड़ा आसान होता है
हर कदम ज़िंदगी का एक इम्तिहान होता है
मायूस बैठने से कुछ भी हासिल नहीं यारो,
सिकन्दर के कदमों में सारा जहान होता है...

Zindagi muskura ke jeete hain

हमने हार के भी गैरों के दिल जीते हैं
औरों के दिये ग़म पानी की तरह पीते हैं..
ख़ैरात में मिले दर्द साथी हैं हमारे,
फिर भी हम ज़िंदगी मुस्करा के जीते हैं