कभी बात भी होगी, कभी बे बात भी होगी,
ज़िन्दगी लम्बी है यारो, मुलाक़ात भी होगी !
ये ग़मों के सिलसिले न रहेंगे हमेशा दोस्त,
कभी न कभी, खुशियों की बरसात भी होगी !
ज़िन्दगी की राहों में ज़रा सा संभल कर चलिए,
स्वागत में उधर, काँटों की बारात भी होगी !
ये खेल है ज़िन्दगी का ज़रा हिम्मत से खेलिए,
कभी जीते हो ठाठ से, तो कभी मात भी होगी !
आँखें खोल कर रखना ज़रा अपनों से,
सामने से मोहब्बत, पर पीछे से घात भी होगी !
Status sent by: S S Mishra Hindi Shayari Status
गुलशन में लगी आगों को, हम बुझाएं कैसे,
इन #मोहब्बत के परिंदों को, हम बचाएं कैसे !
आँगन में लगे होते तो उखाड़ देते हम यारो,
मगर #दिल में उगे ख़ारों को, हम हटाएँ कैसे !
होता अँधेरा अगर घर में तो जला देते शमा,
पर दिल में भरे अंधेरों को, हम मिटायें कैसे !
न समझा कभी जिसने #नफ़रत के सिवा कुछ,
उनके दिल में मोहब्बतों को, हम बसाएं कैसे !
अब न मिलती इंसानियत ढूढ़ने से कहीं भी,
अब लोगों के सोये ज़ज़्बों को, हम जगाएं कैसे !
अपनी बुलंदियों के गुरूर में ग़ाफ़िल हैं "मिश्र",
फिर जमीं से उनके रिश्तों को, हम बताएं कैसे !
Status sent by: S S Mishra Hindi Shayari Status
अपनी सांसों में महकता पाया है तुझे,
हर ख्वाब मे बुलाया है तुझे...
क्यू न करे याद तुझको,
जब खुदा ने हमारे लिए बनाया है तुझे !!!
Status sent by: Vehlad Hindi Shayari Status
गर मंज़िल पास लानी है, तो ख्वाहिशें कम कर दो,
चाहत है अगर खुशियों की, तो रंजिशें कम कर दो !
अब दिखता है हर तरफ फिरकापरस्ती का आलम,
अगर जीना है तुम्हें चैन से, तो साजिशें कम कर दो !
ये सब दौलतें ये सौहरतें तो रहमत है बस खुदा की,
गर चाहो मोहब्बत सब की, तो नुमाइशें कम कर दो !
हर किसी को हक़ है कि जीए ज़िन्दगी अपनी तरह,
बचाये रखनी है अगर इज़्ज़त, तो बंदिशें कम कर दो !
सुकूँ हरगिज़ नहीं मिलता किसी को सताने से "मिश्र",
पानी है दोस्ती की दौलत, तो आजमाइशें कम कर दो !
Status sent by: S S Mishra Hindi Shayari Status
इतना भी गुमान न कर
अपनी जीत पर ऐ बेखबर
शहर में तेरी जीत से ज्यादा
चर्चे तो मेरी हार के हैं !!!
Status sent by: Rahul Hindi Shayari Status