Page - 64

Use Pane Ki Koshish Na

जो न मिल सके, उसे पाने की कोशिश न कीजिये,
अंजान को, अपना बनाने की कोशिश न कीजिये !
हर रास्ता मंज़िल पर पहुंचाएगा ये ज़रूरी नहीं,
यूं ही अंजान राहों पे, जाने की कोशिश न कीजिये !
मुखौटे में छुपाए फिरते हैं लोग औकात अपनी,
उनके झांसे में, कभी आने की कोशिश न कीजिये !
तज़ुर्बा है कि नहीं मिलता मुफ्त में कुछ भी कहीं,
खुद को लालच में, फंसाने कि कोशिश न कीजिये !
जल मरते हैं क्यों परवाने भला शमा को क्या खबर,
मगर खुद को यूं ही, जलाने की कोशिश न कीजिये !

Neta Ko Vote Nazar Aati Hai

नेताओं को जनता में, बस वोट नज़र आती है,
जनता तो पागल है, बस ये सोच नज़र आती है!
खुद को बताते हैं वो दूध के धुले हुए मगर,
अपने हर विपक्षी में, उन्हें खोट नज़र आती है !
गलती से पूंछता है उनके मंसूबों को गर कोई,
तो उनके मुखौटों पर, गहरी चोट नज़र आती है !
जनता से माँगना है तो दिलों को साफ़ रखिये,
उसको तुम्हारे अभिनय में, खोट नज़र आती है !
उतार कर मुखौटे दिखा दो उसे असली चेहरा,
मिट जाएगी दिलों से वो, जो लोच नज़र आती है !

Himmat insan ki pehchan hai

Zindagi kaanton ka ek #Safar hai,
Himmat honsla is ki pehchan hai...
Raste par to sabhi chalte hain,
Jo raasta banaye wohi to insan hai...

Dostana Yaad Rehta Hai

दोस्त को दोस्त का इशारा याद रहता है,
हर दोस्त को अपना #दोस्ताना याद रहता है,
कुछ पल सच्चे दोस्त के साथ तो गुजारो,
वो अफ़साना मौत तक याद रहता है।

Ye Dosti Bnaye Rakhna

ये दोस्ती चिराग है जलाऐ रखना
ये दोस्ती खुशबु है महकाऐ रखना,
हम रहें हमेशां आपके दिल में,
हमेशां इतनी जगह बनाऐ रखना...