हम तो जालसाजों के जालों में फंस गए,
बेसबब ही खामो ख़यालों में फंस गए !
इससे तो रात का अँधेरा ही बेहतर था,
जाने क्यों दिन के वबालों में फंस गए !
अपने ही झमेलों से न बच पाए हम तो,
कि औरों के रंजो मलालों में फंस गए !
सुकून की तलाश में ढूँढा था एक कोना,
पर उधर भी शोरो धमालों में फंस गए !
कर ली थी हमने इस मोहब्बत से तौबा,
पर फिर से हसीनों के जालों में फंस गए !
बड़ी ठीक थी सादा सी ज़िन्दगी "मिश्र",
पर शहर में आ कर दलालों में फंस गए !
Status sent by: S S Mishra Hindi Shayari Status
शरीफ़ों को दुनिया में, अब इज़्ज़त नहीं मिलती,
मुफ़्त में किसी को, अब मोहब्बत नहीं मिलती !
गर कोई नाराज़ है तो भला क्या करें हम यारो,
मज़बूर हैं कि उनसे, अब तबियत नहीं मिलती !
मुस्कराते चेहरों के पीछे क्या छुपा है क्या पता,
हमें दिलों में झांकने की, अब फुर्सत नहीं मिलती !
अफसोस, कितना गिर गया है ये जमाना अब तो,
यारो इधर तो ईमान से, अब सौहरत नहीं मिलती !
अब तो बेचैनियों का आलम दिखता है हर तरफ,
चाहत की हर किसी को, अब दौलत नहीं मिलती !
बस कहने को ये ज़िन्दगी बड़ी हसीन है "मिश्र",
पर खुशियों से जीने की, अब मोहलत नहीं मिलती !!!
Status sent by: S S Mishra Hindi Shayari Status
कभी भी जीत पे अपनी, फड़कना मत यारो,
कभी भी हार पर अपनी, भड़कना मत यारो !
ये जो #ज़िन्दगी है बस चलती रहेगी ऐसे ही,
कभी ईमान की डगर से, भटकना मत यारो !
न जाएंगी चल कर साथ ये दौलतें ये सौहरतें,
कभी अपने किये सुकर्म से, पलटना मत यारो !
हसरतों का क्या है वो तो मचलती हैं हरदम,
कभी वक़्त के सैलाब से, अटकना मत यारो !
इस दुनिया में साथ सबका ज़रूरी है "मिश्र",
अपनी ही ताल पर ख़ालिस, मटकना मत यारो !
Status sent by: S S Mishra Hindi Shayari Status
तेरी धड़कन ही ज़िंदगी का किस्सा है मेरा,
तू #ज़िंदगी का एक अहम् हिस्सा है मेरा..
मेरी #मोहब्बत ❤ तुझसे, सिर्फ़ लफ्जों की नहीं है,
तेरी रूह से रूह तक का रिश्ता है मेरा 💑
Status sent by: Sweety Hindi Shayari Status
चेहरे बदल जाते हैं, मगर किरदार नहीं बदलते,
कितना भी करें ढोंग, मगर #अंदाज़ नहीं बदलते !
जो आता है चमकाता है पहले अपनी किस्मत,
अफ़सोस, कि जनता के, दिन रात नहीं बदलते !
कुर्सी भी बड़ी अजीब है भुला देती है सब वादे,
होती हैं नूरा कुश्तियां, मगर हालात नहीं बदलते !
मुडना है बेचारी भेड़ को ही चाहे कोई भी मूंडे,
बस हाथ बदल जाते हैं, पर हथियार नहीं बदलते !
फ़र्क नहीं पड़ता उनके जाने या इनके आने से,
होते हैं तमाशे रोज़ ही, मगर आसार नहीं बदलते !
न बदली है न बदलेगी अपनी तो तक़दीर "मिश्र"
बदल जाते हैं राजे, पर सिपहसालार नहीं बदलते !!!
Status sent by: S S Mishra Hindi Shayari Status